बुंदेलखंड विश्वविद्यालय

बुंदेलखंड विवि के 31वां दीक्षांत में 35 मेधावियों को मिलेंगे कुलपति पदक

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय का 31वां दीक्षांत समारोह 13 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने समारोह की तैयारियां पूरी कर ली हैं। समारोह में कुलपति पदक सहित विभिन्न श्रेणियों के पदक और 34,947 उपाधियां मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रदान की जाएंगी।

कुलपति डॉ मुकेश पाण्डेय ने पत्रकार वार्ता में दीक्षांत समारोह से संबंधित जानकारी देते हुए बताया कि विश्वविद्यालय के अनुसार वर्ष 2026 में कुल 35 कुलपति पदक प्रदान किए जाएंगे। इनमें एक स्वर्ण, 16 रजत और 18 कांस्य पदक शामिल हैं। इन पदकों के लिए चयनित 33 छात्र-छात्राओं में 12 को एक से अधिक पदक प्राप्त होंगे। इसके अलावा 46 विश्वविद्यालय पदक भी प्रदान किए जाएंगे। समारोह में कुलाधिपति पद को में 12 ग्रामीण क्षेत्र के और 21 शहरी क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को दिए जा रहे है ।

प्रदत्त की जाएंगी उपाधियां

दीक्षांत समारोह में कुल 34,947 उपाधियां प्रदान की जाएंगी। इनमें 29,919 स्नातक, 4,945 परास्नातक और 83 पीएचडी उपाधियां शामिल हैं। उपाधि प्राप्त करने वालों में 20,295 छात्राएं (58.07 प्रतिशत) और 14,652 छात्र (41.93 प्रतिशत) हैं।

मुख्य अतिथि

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. गणेश्वर राव, अध्यक्ष, राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) एवं पूर्व कुलपति, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, शामिल होंगे। उत्तर प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय तथा उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी। पीएचडी शोधार्थियों को उपाधियां मुख्य अतिथि प्रदान करेंगे।समारोह में भीलवाड़ा राजस्थान के पिछबाई चित्रकार दिनेश सोनी को कला के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए डी लिट् उपाधि से सम्मानित किया जायेगा ।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय को नैक से ए प्लस प्लस ग्रेड, राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग ढांचे में 68वीं रैंक तथा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा श्रेणी-1 विश्वविद्यालय का दर्जा प्राप्त है। विश्वविद्यालय पीएम-उषा के तहत मेरु योजना में भी चयनित है।

विश्वविद्यालय से बुंदेलखंड क्षेत्र के सात जिलों के करीब 390 महाविद्यालय संबद्ध हैं। यहां तीन लाख से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। परिसर में नौ संकाय और 27 विभागों के माध्यम से 100 से अधिक पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी विकास प्राधिकरण की कार्रवाई, 26 दुकानों का मार्केट सील

Next Story

झांसी मेडिकल कॉलेज में गूंजा राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति से सराबोर हुआ परिसर

Latest from बुंदेलखंड

error: Content is protected !!