स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से उनके नाम के सम्मुख अंकित स्थानों पर नियुक्त किए जाने के आदेश जारी किए गए हैं। इनमें कंप्यूटर ऑपरेटर, हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल और महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं।

स्थानांतरण सूची के अनुसार सीसीटीएनएस कार्यालय में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटरों को विभिन्न थानों में भेजा गया है। वहीं पुलिस लाइन, विभिन्न थानों और अन्य शाखाओं में तैनात पुलिसकर्मियों को भी अलग-अलग थानों एवं कार्यालयों में नई जिम्मेदारी दी गई है।
सूची में पुलिस लाइन से डलपिंग यार्ड, थानों से दूसरे थानों, मिशन शक्ति सेल, न्यायालय सुरक्षा, जनसुनवाई प्रार्थना पत्र स्क्रीनिंग, अभियोजन कार्य और अन्य शाखाओं में कर्मचारियों की तैनाती की गई है। कई पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन से थानों में भेजा गया है, जबकि कुछ कर्मचारियों का थानों से पुलिस लाइन एवं अन्य कार्यालयों में स्थानांतरण किया गया है।
