चोरी के ऑटो और तमंचे के साथ आरोपी दबोचा

 पुलिस ने चोरी के ऑटो और तमंचे के साथ आरोपी दबोचा

//
झांसी। जनपद में बबीना थाना पुलिस ने चोरी के ऑटो और अवैध तमंचे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का तीन पहिया ऑटो, 12 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को खैलार नहर से गोपालपुरा जाने वाले मार्ग पर चेकिंग के दौरान अमन दूबे उर्फ अमन लंगड़ा, निवासी राजघाट, थाना प्रेमनगर को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से थाना बबीना में दर्ज चोरी के मामले से संबंधित ऑटो संख्या यूपी 93 सीटी 9071 बरामद हुआ। तलाशी में 12 बोर का अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस भी मिले।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक चंदन सरोज, उपनिरीक्षक अनुज सिंह, कांस्टेबल प्रदीप कुमार तथा आरक्षी राहुल यादव, ऋषि पाल और देवशंकर शामिल रहे।
वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

सीमेंट की चादर टूटने से श्रमिक की मौत, घायल साथी ने ठेकेदार और भवन स्वामी पर लगाए गंभीर आरोप

Next Story

रेस्टोरेंट में खाना खा रहे युवक को मारी गोली, हुई मौत

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!