आम आदमी पार्टी

आम आदमी पार्टी ने सोनम वांगचुक के समर्थन में निकाला पैदल मार्च

//
झांसी। देश के जाने माने शिक्षा सुधारक और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन और छात्रों के विभिन्न मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी ने सोमवार को झांसी में पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया।
जिला अध्यक्ष अरशद खान के नेतृत्व में कार्यकर्ता गांधी उद्यान से कलेक्ट्रेट पहुंचे और पेपर लीक के खिलाफ नारेबाजी की।प्रदर्शन के दौरान पार्टी नेताओं ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, पेपर लीक मामलों की उच्चस्तरीय जांच और सोनम वांगचुक व युवाओं पर हुई कार्रवाई की जांच की मांग की।
प्रांतीय उपाध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने कहा कि लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का प्रयास गंभीर चिंता का विषय है। महानगर अध्यक्ष ग्यादीन कुशवाहा ने 18 जुलाई को जंतर-मंतर पर हुई कार्रवाई को लोकतंत्र के लिए काला दिन बताया।
इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर छात्रों के भविष्य और शांतिपूर्ण प्रदर्शन के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की मांग की। इस मौके पर पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी पुलिस की हाईटेक पहल: थानों में जनसुनवाई की होगी लाइव मॉनिटरिंग

Next Story

दहेज हत्या के दोषी पति और सास को आजीवन कारावास

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!