दीपनारायण-सिंह-यादव

झांसी में पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

//

झांसी। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव से जुड़े ठिकानों पर बुधवार तड़के प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई शुरू की। ईडी की टीम ने एक साथ स्पेस मून सिटी स्थित उनके आवास, पैतृक गांव स्थित घर तथा अन्य संबंधित परिसरों पर पहुंचकर जांच शुरू की। सुबह-सुबह हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए।

जानकारी के अनुसार, ईडी के अधिकारी सुरक्षा बलों के साथ तड़के ही संबंधित परिसरों पर पहुंचे और जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी। कार्रवाई के दौरान संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों, वित्तीय रिकॉर्ड, बैंकिंग लेन-देन और अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों की गहन पड़ताल की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, टीम पूर्व विधायक के साले के घर भी पहुंची, जहां उपलब्ध दस्तावेजों की जांच की गई।

बताया जा रहा है कि ईडी की यह कार्रवाई कथित वित्तीय अनियमितताओं और संपत्तियों से जुड़े मामलों की जांच के क्रम में की जा रही है। हालांकि, इस संबंध में प्रवर्तन निदेशालय की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है और न ही जांच के विषय में विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की गई है।

कार्रवाई के दौरान संबंधित परिसरों के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल की मौजूदगी में ईडी के अधिकारी दस्तावेजों की जांच और आवश्यक पूछताछ में जुटे रहे। पूरे घटनाक्रम पर स्थानीय लोगों की नजर बनी हुई है।

फिलहाल ईडी की कार्रवाई जारी है। जांच पूरी होने और आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामले में आगे क्या कार्रवाई होगी और जांच में कौन-कौन से तथ्य सामने आते हैं।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

जेडीए की चेतावनी:15 दिन में सुधार करें,नहीं तो होगी कार्रवाई

Next Story

प्रेमिका की हत्या के आरोप में सहयोगी पत्नी की जमानत अर्जी निरस्त

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!