जुआ खेल रहे दो आरोपी गिरफ्तार

सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे दो आरोपी गिरफ्तार

//

झांसी। जनपद में थाना कटेरा पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों के कब्जे से जुए की फड़ की रकम, जामा तलाशी की नकदी तथा ताश के पत्ते बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कटेरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ग्राम पड़रा निवासी कुँवर लाल पुत्र हरदयाल ढीमर एवं कल्याण पुत्र पूरन खंगार को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से जुए की फड़ से 2,140 रुपये, जामा तलाशी से 500 रुपये सहित कुल 2,640 रुपये नकद तथा 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

जालौन में हाई-वोल्टेज ड्रामा: ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और भाजपा ब्लॉक प्रमुख के बीच विवाद का CCTV आया सामने

Next Story

जीआरपी की तत्परता और ऑटो चालक की ईमानदारी से महिला यात्री को मिला खोया बैग

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!