छह जुआरी गिरफ्तार

झांसी में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, छह जुआरी गिरफ्तार

//

झांसी। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी, मोबाइल फोन, ताश की गड्डी और मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

पुलिस के अनुसार 24 जून को कोतवाली क्षेत्र के बाबा का आटा इलाके में पुरी के खेत स्थित बबूल के पेड़ के नीचे जुआ खेले जाने की सूचना पर कार्रवाई की गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने छह लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में विनोद कुशवाहा, रिंकू कुशवाहा, मुन्ना कुशवाहा, मनीष कुशवाहा, गौरव कुशवाहा और आकाश यादव शामिल हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने मौके से 40,500 रुपये फड़ से तथा 4,980 रुपये जामा तलाशी से बरामद किए। कुल 45,480 रुपये नकद, 52 ताश के पत्ते, छह मोबाइल फोन और पांच मोटरसाइकिल बरामद की गईं। मोटरसाइकिलों को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया गया है।

कार्रवाई में चौकी प्रभारी बड़ागांव ओमकार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अजय सिंह, उपनिरीक्षक मदन पाल तथा अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: झांसी में निकाला गया कैंडल मार्च, छात्रों को दी श्रद्धांजलि

Next Story

जल संरक्षण परियोजना से 25 गांवों में कृषि उत्पादन और भूजल स्तर में हुआ सुधार

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!