कैंडल मार्च

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: झांसी में निकाला गया कैंडल मार्च, छात्रों को दी श्रद्धांजलि

/

झांसी। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक कोचिंग संस्थान में हुए दर्दनाक अग्निकांड में जान गंवाने वाले छात्रों को श्रद्धांजलि देने के लिए झांसी में  कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान शहरवासियों ने दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। कैंडल मार्चकैंडल मार्च मिशन कंपाउंड स्थित निरंकारी भवन से शुरू होकर शिवपुरी मिशन चर्च तक निकाला गया। मार्च में शामिल लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां और श्रद्धांजलि संदेश लिखे बैनर लेकर मृतक छात्रों को नमन किया। कार्यक्रम में व्यापार मंडलों के प्रतिनिधियों के साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

 

 

कैंडल मार्च का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष अनुज नीखरा ने किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने लखनऊ की घटना को बेहद दुखद और हृदयविदारक बताते हुए मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम के दौरान दिवंगत छात्रों की स्मृति में दो मिनट का मौन भी रखा गया।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने प्रशासन से मांग की कि शहर में संचालित कोचिंग संस्थानों और अन्य शिक्षण संस्थाओं की नियमित सुरक्षा जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि जिन संस्थानों में अग्निशमन और सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। कैंडल मार्च के माध्यम से झांसीवासियों ने लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले छात्रों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सुरक्षित शिक्षण वातावरण सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

जालौन: पुराने स्कूली वाहनों पर परमिट निरस्तीकरण व सीज की चेतावनी

Next Story

झांसी में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, छह जुआरी गिरफ्तार

Latest from Jhansi

फॉरेंसिक विज्ञान से ही आधुनिक अपराधियों का पर्दाफाश संभव : एसएसपी विकास कुमार

झांसी।महानगर स्थित बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस एंड क्रिमिनोलॉजी में

error: Content is protected !!