धधकी स्लीपर बस

फ्लाईओवर पर धधकी स्लीपर बस

/

झांसी।। जनपद के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब फ्लाईओवर पर चल रही एक स्लीपर बस में अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनटों में पूरी बस आग की लपटों में घिर गई और देखते ही देखते आग का गोला बन गई। चालक की सूझबूझ से सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, हालांकि यात्रियों का सामान बस में ही जल गया। धधकी स्लीपर बसजानकारी के अनुसार स्लीपर बस लखनऊ से झांसी होते हुए रतलाम जा रही थी। बस चालक कमलेश कुमार ने बताया कि रात करीब एक बजे बस झांसी पहुंची थी, जहां से दो सवारियों को बैठाना था। इसी दौरान फ्लाईओवर पर चढ़ते समय बस में तेज झटका लगा और अचानक लाइट बंद हो गई।धधकी स्लीपर बस

चालक ने तुरंत बस रोककर जांच की तो पता चला कि तारों में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई है। आग लगते ही चालक ने फौरन सभी यात्रियों को नीचे उतार दिया। लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि यात्री अपना सामान तक बाहर नहीं निकाल सके।

कुछ ही देर में पूरी बस धू-धू कर जलने लगी। फ्लाईओवर पर आग की ऊंची लपटें देखकर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी।

गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस और दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

अवैध खनन पर डीएम के कड़े तेवर,ड्रोन से होगी निगरानी

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!