वॉइस ऑफ बुंदेलखंड

वॉइस ऑफ बुंदेलखंड : 10 प्रतिभागी पहुंचे फाइनल में 

/
झांसी। सामाजिक संस्था “प्रयास सभी के लिए” द्वारा आयोजित झांसी आइडल “वॉइस ऑफ बुंदेलखंड” प्रतियोगिता का सेमीफाइनल दौर रविवार को राजकीय संग्रहालय सभागार में आयोजित किया गया।
वॉइस ऑफ बुंदेलखंड
कार्यक्रम संस्था अध्यक्ष इंजी. के.डी. गुप्ता की अध्यक्षता, संस्थापक अध्यक्ष मनमोहन गेड़ा के सानिध्य तथा मुख्य संयोजक वैदेही शरण सरावगी, पवन नैयर, राकेश मेहरोत्रा एवं अविनाश दीक्षित के संयोजन में संपन्न हुआ।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रमोद गुप्ता एवं राजकीय संग्रहालय के निदेशक मनोज गौतम रहे।
वॉइस ऑफ बुंदेलखंड
15 से 30 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागियों के बीच आयोजित इस प्रतियोगिता के सेमीफाइनल दौर में चयनित 30 प्रतिभागियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतिभागियों की गायन प्रतिभा ने निर्णायकों को भी प्रभावित किया और चयन प्रक्रिया को चुनौतीपूर्ण बना दिया।
निर्णायक मंडल में शामिल संदीप आनंदानी एवं मंजूषा सिंह ने प्रतिभागियों की प्रस्तुति को बारीकी से परखा। एक अंतरा और एक मुखड़ा सुनने के बाद निर्णायकों ने 10 प्रतिभागियों का चयन ग्रैंड फिनाले के लिए किया।
आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का भव्य फाइनल 26 मई को शाम 5 बजे दीनदयाल सभागार में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ आयोजित होगा, जिसमें “झांसी आइडल वॉइस ऑफ बुंदेलखंड” का विजेता चुना जाएगा।कार्यक्रम का संचालन संरक्षक रामकुमार लोहिया एवं महामंत्री नवीन श्रीवास्तव ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन कोषाध्यक्ष दिनेश चौरसिया ने किया।
वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

बुंदेलखंड को ‘हॉट आइलैंड’ बनने से बचाने पर जल सहेलियों का मंथन

Next Story

अवैध खनन पर डीएम के कड़े तेवर,ड्रोन से होगी निगरानी

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!