ब्लिंकिटकर्मियों का हंगामा

मजदूरी दरें घटाए जाने के विरोध में ब्लिंकिटकर्मियों का हंगामा

/

झांसी। खाती बाबा स्थित पेट्रोल पंप परिसर में संचालित ब्लिंकिट कार्यालय पर कर्मचारियों ने कंपनी द्वारा मजदूरी दरें घटाए जाने के विरोध में देर शाम प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई। ब्लिंकिटकर्मियों का हंगामाप्रदर्शन कर रहे कर्मियों का कहना था कि लगातार बढ़ती महंगाई के बीच कंपनी ने मजदूरी बढ़ाने के बजाय उनके रेट कम कर दिए हैं, जिससे कर्मचारियों में भारी असंतोष है।कर्मचारियों ने कहा कि बाजार में खाने-पीने की वस्तुओं से लेकर रोजमर्रा की जरूरत का हर सामान महंब्लिंकिटकर्मियोंगा हो चुका है।

प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि “समोसे के दाम बढ़ रहे हैं, पानी के दाम बढ़ रहे हैं, लेकिन ब्लिंकिटकर्मियोंहमारी मजदूरी घटाई जा रही है।”

कर्मचारियों ने कंपनी से मांग की कि पुराने रेट तत्काल बहाल किए जाएं तथा मजदूरी बढ़ाने पर गंभीरता से विचार किया जाए। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी रेल मंडल के हेतमपुर–धौलपुर खंड में ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली शुरू

Next Story

रोजगार मेले में झांसी के 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!