समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश कश्यप
समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश कश्यप

छवि धूमिल करने की साजिश हो रही : महेश कश्यप

//

झांसी। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश कश्यपने एक वीडियो जारी कर उन पर लगाए गए धमकी के आरोपों को निराधार बताया है।

उन्होंने कहा कि एक महिला द्वारा सीपरी बाजार थाने में कट्टा दिखाकर धमकाने की शिकायत कीसमाजवादी गई है, जबकि वह न तो महिला को जानते हैं और न ही उनका कभी कोई विवाद हुआ है।

महेश कश्यप ने कहा कि दिल्ली निवासी डॉ. स्मिता पांडेय द्वारा उनके खिलाफ दी गई तहरीर तथ्यों से परे है और उनकी छवि धूमिल करने की साजिश की जा रही है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष एवं न्यायसंगत जांच कराने की मांग की।

उन्होंने दावा किया कि पूर्व में भी उनके खिलाफ शिकायत की गई थी, जिसकी जांच में उन्हें निर्दोष पाया गया था। महेश कश्यप ने कहा कि वह धार्मिक आस्था रखते हैं और सच साबित करने के लिए मंदिर में शपथ लेने को भी तैयार हैं।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

आइजीआरएस में झांसी रेंज का दबदबा, लगातार चौथी बार प्रदेश में नंबर-1

Next Story

20 किलो गांजा तस्करी के आरोपी की जमानत खारिज

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!