झांसी । भारतीय जनता पार्टी झांसी महानगर में संगठन को और मजबूत करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया एवं आईटी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। यह घोषणा शीर्ष नेतृत्व के निर्देश एवं जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह की संस्तुति पर की गई।

घोषणा के अनुसार भाजयुमो से जुड़े तेजतर्रार एवं सक्रिय कार्यकर्ता चेतन ओझा (बड़ागांव) को सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साफ-सुथरी छवि और युवाओं में लोकप्रियता के चलते उन्हें आगामी चुनावों में पार्टी के डिजिटल प्रचार की कमान दी गई है।
इसके अलावा हेमंत पांचाल को झाँसी महानगर का आईटी जिला संयोजक तथा वीरेंद्र चौहान को आईटी जिला सहसंयोजक नियुक्त किया गया है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
मुख्य बिंदु:
- सोशल मीडिया संयोजक बने चेतन ओझा
- हेमंत पांचाल को आईटी जिला संयोजक की जिम्मेदारी
- वीरेंद्र चौहान बने आईटी सहसंयोजक
- डिजिटल प्रचार को मजबूत करने पर जोर
- आगामी चुनावों को लेकर संगठन सक्रिय
वैभव सिंहबुंदेलखंड कनेक्शन
