पिता बना हैवान

शराब के नशे में पिता बना हैवान, बेटे की हत्या के बाद खुदकुशी

//

झांसी। जनपद झांसी के थाना रक्सा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धिमरपुरा में एक सनसनीखेज और दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपने ही मासूम बेटे की हत्या कर दी और बाद में खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से गांव में हड़कंप मच गया है।पिता बना हैवानजानकारी के अनुसार, धिमरपुरा निवासी प्रेम सिंह एक शादी समारोह में शामिल होकर घर लौटा था। बताया जा रहा है कि वह शराब के नशे में था, जिसको लेकर उसकी पत्नी ने आपत्ति जताई। इसके बाद प्रेम सिंह अपने तीन साल के बच्चे को लेकर कमरे में सोने चला गया, जबकि उसकी पत्नी बाहर ही सो गई।पिता बना हैवानकुछ समय बाद जब पत्नी की नींद खुली तो उसने देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है। कई बार आवाज देने के बावजूद जब कोई जवाब नहीं मिला तो उसे शक हुआ। उसने खिड़की से झांककर देखा तो अंदर का दृश्य देख उसके होश उड़ गए। उसका बेटा खून से लथपथ हालत में पड़ा था और तड़प रहा था, जबकि प्रेम सिंह फंदे पर लटका हुआ था।पिता बना हैवानघटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाकर अंदर प्रवेश किया। तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी, जबकि प्रेम सिंह का शव फंदे पर झूल रहा था। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मौके पर फॉरेंसिक की टीम भी पहुंची और ज़रूरी साक्ष्य एकत्र किये । मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।

प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद और शराब के नशे से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी में 12 लाख की विदेशी शराब ,समिति की मौजूदगी में विनष्ट

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!