बीड़ी मजदूर को 85 हजार का जलकर बिल

बीड़ी मजदूर को 85 हजार का जलकर बिल, कांग्रेसी भड़के; आंदोलन की चेतावनी

/

झांसी। शहर के इमलीपुरा क्षेत्र में एक बीड़ी मजदूर महिला को 85 हजार रुपये का जलकर बिल आने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। शहर कांग्रेस कमेटी, झांसी के पदाधिकारियों ने इस मुद्दे को लेकर जल संस्थान के महाप्रबंधक से मुलाकात कर बिल संशोधन की मांग की।बीड़ी मजदूर को 85 हजार का जलकर बिल

जानकारी के अनुसार, इमलीपुरा निवासी  सुशीला जाटव, जो बीड़ी मजदूरी कर जीवन यापन करती हैं, ने अत्यधिक जलकर बिल आने की शिकायत शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गुप्ता से की थी। इसके बाद कांग्रेस पदाधिकारी महिला को साथ लेकर जल संस्थान कार्यालय पहुंचे।

शहर अध्यक्ष ने महाप्रबंधक को बताया कि संबंधित परिवार में केवल सास-बहू रहती हैं और उनकी आय सीमित है, ऐसे में 85 हजार रुपये का बिल उनके लिए असंभव है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बिल में सुधार नहीं किया गया तो कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करेंगे।

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने सूजे खां खिड़की क्षेत्र में मुन्नालाल पिपरिया के मकान से परशुराम गुप्ता के घर तक तथा अलीगोल क्षेत्र में रहबर स्कूल से पार्षद अखलाक मकरानी की 10 गलियों में जलापूर्ति न होने की समस्या भी उठाई।

महाप्रबंधक सिद्धार्थ कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला के बिल में सुधार का आश्वासन दिया तथा संबंधित क्षेत्रों में जलापूर्ति बहाल कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
इस मौके पर पूर्व पार्षद अखिलेश गुरुदेव, अखलाक मकरानी, मुन्नालाल पिपरिया, नितिन शिवहरे, बृजकिशोर शिवहरे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

ई-रिक्शा चालक ने लौटाए लाखों के जेवर, एसएसपी ने किया सम्मानित

Next Story

नारियों को सशक्त करने के लिए सच्चा और सशक्त प्रयास है नारी शक्ति वन्दन : पूनम शर्मा

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!