
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पंडित अरविंद वशिष्ठ, सदस्य इंडो जर्मन टूर रूम, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा भगवान परशुराम की आरती एवं पूजन के साथ किया गया। इस दौरान उन्होंने समस्त रेल कर्मचारियों एवं विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना की।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर उपस्थित सभी लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे सामाजिक समरसता और धार्मिक आस्था का प्रतीक बताया।
