समाजसेवी मुकेश राजपूत को मिला राष्ट्रीय सम्मान

झांसी के वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश राजपूत को मिला राष्ट्रीय सम्मान

/

झांसी | बुंदेलखंड में झांसी के जाने माने समाजसेवी मुकेश राजपूत को देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित संविधान भवन में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में सम्मानित किया गया। समाजसेवी मुकेश राजपूत को मिला राष्ट्रीय सम्मानश्री राजपूत, लोधी समाज उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष एवं भारतीय बौद्ध संघ के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष हैं, उनको यह सम्मान उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों और जनसेवा के लिए सम्मान प्रदान किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष भंते संघप्रिय राहुल, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग तथा एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने उन्हें सम्मानित किया।

समारोह की अध्यक्षता गृह मंत्रालय की राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार समिति के सदस्य एवं संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भंते संघप्रिय राहुल ने की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी सहित कई प्रमुख जनप्रतिनिधि और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने मुकेश राजपूत के सामाजिक समरसता और पिछड़े वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनके कार्य डॉ. अंबेडकर के विचारों को धरातल पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

इस उपलब्धि के बाद झांसी सहित लोधी समाज में खुशी का माहौल है और समर्थकों ने इसे जनपद के लिए गर्व का क्षण बताया।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

सम्मान अभियान के तहत बड़ागांव में डॉ. अंबेडकर पर संगोष्ठी आयोजित

Next Story

विश्व कला दिवस पर सम्मानित हुए विभिन्न विधाओं के कलाकार

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!