झांसी स्टेशन पर नि:शुल्क जल सेवा

झांसी स्टेशन पर नि:शुल्क जल सेवा का शुभारंभ, यात्रियों को मिलेगी गर्मी से राहत

/

झांसी ।उत्तर मध्य रेलवे, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, झांसी मंडल द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा हेतु झांसी रेलवे स्टेशन पर नि:शुल्क जल सेवा का शुभारंभ किया गया। इस सेवा का उद्घाटन मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार की गरिमामयी उपस्थिति में मुख्य अतिथि जया शर्मा, अध्यक्ष, महिला समाज सेवा संगठन द्वारा यात्रियों को स्वयं जल वितरित कर किया गया।झांसी स्टेशन पर नि:शुल्क जल सेवामुख्य अतिथि श्रीमती  शर्मा ने भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के सदस्यों द्वारा निरंतर किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने का आवाहन किया। वहीं मंडल रेल प्रबंधक ने स्काउट एवं गाइड द्वारा संचालित इस जल सेवा को अत्यंत अनुकरणीय बताते हुए इसकी भूरि-भूरि प्रशंसा की।झांसी स्टेशन पर नि:शुल्क जल सेवाइस अवसर पर मुख्य जिला आयुक्त (स्काउट एंड गाइड)  पी.पी. शर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक, झांसी; जिला आयुक्त (स्काउट) आशुतोष चौरसिया, वरिष्ठ अभियंता; जिला आयुक्त (गाइड) रश्मि गौतम, वरिष्ठ मंडल दूरसंचार अभियंता; सहायक जिला आयुक्त (गाइड)  सीमा तिवारी, स्टेशन निदेशक, झांसी; सहायक जिला आयुक्त (स्काउट)  मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, झांसी सहित मंडल के अन्य अधिकारीगण, महिला कल्याण संगठन के पदाधिकारी तथा स्काउट एवं गाइड के लगभग 100 सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान स्काउट एवं गाइड के सदस्यों द्वारा स्टेशन पर यात्रियों को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराया गया।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

भाजपा ने 838 बूथों पर मनाई डॉ. अंबेडकर जयंती

Next Story

झांसी: आरएसएस संगोष्ठी में गूंजे बाबा साहेब के विचार, समरसता और राष्ट्रहित पर जोर

Latest from Jhansi