भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती

भाजपा ने 838 बूथों पर मनाई डॉ. अंबेडकर जयंती

//

झांसी। जिले के 838 बूथों पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न स्थानों पर बाबा साहेब की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंतीकार्यक्रम के तहत बूथ स्तर पर जनसंपर्क, सामाजिक समरसता और संविधान आधारित जनजागरण पर विशेष जोर दिया गया। विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में वक्ताओं ने बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष  सुधीर सिंह ने कहा कि अंबेडकर जयंती केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि ‘अंत्योदय’ के संकल्प को दोहराने का महापर्व है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सेवा, सम्मान और विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

विधायक रवि शर्मा ने कहा कि बाबा साहेब की जयंती मनाना केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि उनके विचारों को जीवन में उतारने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान करना ही सच्ची जनसेवा है।

इसी क्रम में राजीव सिंह ने कहा कि जयंती के अवसर पर हर बस्ती और गांव तक पहुंचकर सेवा कार्य करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी समस्याओं को समझना ही बाबा साहेब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

इस अवसर पर एमएलसी रामतीर्थ सिंघल, एमएलसी रमा निरंजन, महापौर बिहारी लाल आर्य, क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न बूथों पर बाबा साहेब की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बाबा साहेब से जुड़े पांच प्रमुख स्थलों को ‘पंचतीर्थ’ के रूप में विकसित किया गया है।
तालपुरा चौराहा पर भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र प्रथम, सामाजिक समरसता और समान अवसर को अपने कार्य का लक्ष्य बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में कपिल बिरसेनिया, रानू देवलिया, रवि राजपूत, मनु सिंह, सुमन पुरोहित, कविता शर्मा, मनमोहन गेड़ा, अमित जादौन, प्रियांशु डे, प्रदीप खटीक, धर्म करोसिया, संदीप करोसिया, देवेंद्र श्रीवास, हेमंत वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर पार्षद ने प्रतिमा की सफाई कर दूध, दही से किया अभिषेक

Next Story

झांसी स्टेशन पर नि:शुल्क जल सेवा का शुभारंभ, यात्रियों को मिलेगी गर्मी से राहत

Latest from Jhansi

एआई निगरानी में संपन्न हुई बीएड प्रवेश परीक्षा, डीएम ने कंट्रोल रूम से रखी नजर

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा-2026 रविवार को जनपद के 12 परीक्षा केंद्रों

error: Content is protected !!