अंतरजनपदीय पुलिस आर्चरी प्रतियोगिता

झांसी पुलिस लाइन में अंतरजनपदीय पुलिस आर्चरी प्रतियोगिता का शुभारंभ

/

झांसी। पुलिस लाइन झांसी में कानपुर जोन की अंतरजनपदीय पुलिस आर्चरी प्रतियोगिता-2026 का शनिवार को शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने किया।अंतरजनपदीय पुलिस आर्चरी प्रतियोगिता

यह आयोजन अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन आलोक सिंह एवं पुलिस महानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र आकाश कुलहरि के मार्गदर्शन में किया जा रहा है, जिसमें कानपुर जोन के विभिन्न जनपदों की पुलिस टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।

अंतरजनपदीय पुलिस आर्चरी प्रतियोगिता

शुभारंभ के अवसर पर एसएसपी ने प्रतियोगिता स्थल का निरीक्षण कर मैदान की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल एवं चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रतियोगिता के सफल और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रतियोगिता के दौरान अनुशासन, सुरक्षा और खेल भावना को बनाए रखने के लिए समुचित व्यवस्थाएं की गई हैं। झांसी पुलिस द्वारा आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

लूटकांड का खुलासा, मुठभेड़ में तीन आरोपी गिरफ्तार

Next Story

KFC के सैंपल फेल, एफडीए की छापेमारी तेज

Latest from Jhansi