भाजपा

झांसी महानगर के बबीना विधानसभा के भाजपा मंडलों का प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न

//

इस अवसर पर वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यप्रणाली, विचारधारा तथा सोशल मीडिया के समुचित उपयोग के संबंध में जानकारी दी।

वर्ग के विभिन्न सत्रों में रामकिशोर साहू, क्षेत्रीय महामंत्री, कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का विचार सदैव अंत्योदय की भावना को साकार करने का रहा है, ताकि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को उसका अधिकार और सम्मान मिल सके। जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे आने वाले समय में अपने कार्यों और संगठन कौशल से भाजपा को और ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। विगत दिवसों से चल रहे प्रशिक्षण में आप सभी के द्वारा जो अनुशासन एवं नियमों का पालन किया गया उसके लिए आपको धन्यवाद ।आज समापन के अवसर पर में  आपको संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जानी कि शुभकामनाएं। भाजपा बबीना विधायक राजीव सिंह ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुद्रा योजना और उज्ज्वला योजना ने आमजन के जीवन को सरल बनाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सदैव अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन स्तर को ऊपर उठाने और उसे सम्मान दिलाने के लिए कार्य करती है।
एमएलसी रामतीर्थ सिंघल ने कहा कि प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक शक्ति होते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कार्यकर्ता पूर्ण निष्ठा और संकल्प के साथ भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे तथा राष्ट्रीय संस्कृति और एकता के संरक्षण में भी योगदान देंगे। भाजपा सुरेंद्र विश्वकर्मा एवं अपर्णा दुबे ने कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग तथा AI के सुरक्षित प्रयोग के संबंध में आवश्यक जानकारी दी। जिला उपाध्यक्ष मनु सिंह ने कार्यकर्ताओं से अपने लक्ष्य के प्रति सजग रहने और नए कार्यकर्ता निर्माण के साथ अंत्योदय के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

रानू देवलिया एवं नरेंद्र नामदेव ने नैतिकता और अनुशासन पर अपने विचार रखे। जिला महामंत्री विकास कुशवाहा ने भाजपा के इतिहास एवं संगठन के विकास पर प्रकाश डाला।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी में धूमधाम से मनाया गया श्री हनुमान जन्मोत्सव

Next Story

दलित छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोपी को नहीं मिली जेल से रिहाई ,जमानत अर्जी खारिज

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!