झांसी। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदीप जैन आदित्य ने वर्तमान समय में झांसी ललितपुर जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में डीज़ल की भारी कमी को लेकर मंडलायुक्त को पत्र लिखा है ।

उन्होंने पत्र में लिखा कई अधिकांश पेट्रोल पम्पों पर डीज़ल समाप्त हो चुका है जहां उपलब्ध है वहां पर भी किसानों को कटटीया या ड्रम में डीजल देने पर रोक लगायी गयी है। स्थिति इस समय अत्यन्त गम्भीर है क्योंकि हाल ही में ओला वृष्टि हो चुकी और पुनः ओला गिरने की आशंका बनी हुयी है। बडी संख्या में किसानों की फसल खेतों में पड़ी हुयी है या कटायी की प्रक्रिया में है।
फसल कटायी, मढाई एवं छटाई के लिए प्रयोग भारत सरकार के लिए मान्यता प्राप्त किसी यंत्र हारवेस्टर, थ्रेसर, कटर अधिकांश खेतों से ही संचालित होते हैं। बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित नहीं है इसलिये जनरेटर का भी प्रयोग होता है। ऐसी परिस्थितियों में बुन्देलखण्ड के किसानों द्वारा कटटीया / ड्रम के माध्यम से ही डीजल प्राप्त करना व्यवहारिक विकल्प है। यह स्पष्ट करना आवश्यक है कि किसान डीजल का भण्डारण नही कर रहे हैं बल्कि तात्कालिक किसी कार्य हेतु आवश्यक मात्रा में डीजल प्राप्त करना चाहते हैं।
वर्तमान में पुलिस एवं प्रशासनिक स्तर पर रोक के कारण किसान अत्यन्त हताश एवं परेशान है जिससे उसकी फसल को भारी नुकसान होने की आशंका है। किसानों पर चौतरफा मार है।
आपसे विनम्र अनुरोध है कि किसानों को कटटीया या ड्रम में डीजल दिये जाने हेतु तत्काल जनहित स्पष्ट निर्देश जारी करें।
दूसरा ग्रामीण क्षेत्र के पेेट्रोल पम्पों को डीजल प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध करायें तथा पुलिस एवं प्रशासन को पूर्व निर्देशित किया जाए कि वे किसानों को अनावश्यक रूप से न रोकें और सहयोगात्मक रवैया अपनाया जाए।
