जोंटी कुमार

झांसी रेल मंडल  के वरिष्ठ वाणिज्य सह टिकट क्लर्क जोंटी कुमार लक्ष्मण पुरस्कार से सम्मानित

//

झांसी । झांसी रेल मंडल में वरिष्ठ वाणिज्य सह टिकट क्लर्क के पद पर कार्यरत  जोंटी कुमार को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा खेल के क्षेत्र में दिए जाने वाले सर्वोच्च सम्मान ‘लक्ष्मण पुरस्कार’ से  सम्मानित किया गया है। जोंटी कुमार अंतरराष्ट्रीय स्तर के  पहलवान हैं।

राजधानी  लखनऊ में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने उन्हें इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया। इस सम्मान के तहत उन्हें राज्य सरकार की ओर से सम्मान राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

जोंटी कुमार को यह पुरस्कार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और अद्वितीय उपलब्धियों के लिए दिया गया है।दिल्ली के हनुमान अखाड़े से जुड़े जोंटी ने अब तक कुश्ती के क्षेत्र में कई कीर्तिमान रचे हैं।

कुश्ती में जोंटी कुमार की प्रमुख उपलब्धियों मे 4 बार ‘भारत केसरी’ का खिताब, 3 बार ‘यूपी केसरी’ का खिताब, 2 बार ‘भारत कुमार’ का खिताब, नेशनल गेम्स में 2 स्वर्ण  पदक, सीनियर फेडरेशन कप  में 2 स्वर्ण पदक व सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण 3 पदक, अंडर-23 सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता  में स्वर्ण पदक एवं एशिया कुश्ती प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त इन्होंने सीनियर वर्ल्ड कुश्ती प्रतियोगिता व सीनियर एशिया कुश्ती प्रतियोगिता में भी देश का प्रतिनिधित्व किया है। जोंटी कुमार ने लगातार कड़ी मेहनत और समर्पण से यह मुकाम हासिल किया है। ज्ञात हो  कि इससे पूर्व भी तीन बार ‘यूपी केसरी’ जीतने पर वे माननीय मुख्यमंत्री जी के हाथों सम्मानित हो चुके हैं।

उत्तर मध्य रेलवे  के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि उनका एक होनहार कर्मचारी खेल के मैदान में देश और विभाग दोनों का नाम रोशन कर रहा है। महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे नरेश पाल सिंह, मंडल रेल प्रबंधक झांसीअनिरुद्ध कुमार सहित उत्तर मध्य रेलवे खेल संघ के पदाधिकारियो, ने  जोंटी कुमार को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय :विद्यार्थियों ने सीखे पेशेवर फोटोग्राफी के गुर

Next Story

भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने सुनी अधिवक्ताओं की समस्याएं

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!