वृहद रोजगार मेला

वृहद रोजगार मेले में 2719 अभ्यर्थियों को दिए गए ऑफर लेटर

//

झांसी । उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत  शिक्षक विधायक डॉ. बाबूलाल तिवारी के मुख्य आतिथ्य एवं  जिला पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार गौतम के विशिष्ट आतिथ्य में “वृहद रोजगार मेला” का आयोजन बुंदेलखण्ड महाविद्यालय  में किया गया।वृहद रोजगार मेला

मंचासीन अतिथियों द्वारा वृहद रोजगार मेला का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। मेले में 3728 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया जिनमें से 2719अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर दिया गया।

वृहद रोजगार मेला

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  डॉ बाबूलाल तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार इन वृहद रोजगार मेलों के द्वारा व्यावसायिक कंपनियों के माध्यम से आपके द्वार तक रोजगार उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार यहां के युवाओं को रोजगार के लिए पलायन करने से रोकने हेतु इस प्रकार के बृहद रोजगार मेलों के माध्यम से घर बैठे ही रोजगार देने का कार्य कर रही है। कौशल विकास मिशन युवाओं को व्यावसायिक शिक्षा के क्षेत्र में प्रशिक्षण प्रदान कर युवाओं को उनके गृह क्षेत्र में ही रोजगार मुहैया करा रही है। बुंदेलखंड के युवा व्यावसायिक शिक्षा के माध्यम से संपूर्ण देश में अपने व्यक्तित्व विकास का परचम लहरा रहे हैं।वृहद रोजगार मेला

विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष  नेकहा कि आज के इस बृहद रोजगार मेले में 104 कंपनियों द्वारा प्रतिभाग किया गया है, जिसके फलस्वरूप लाभार्थियों के लिए लगभग 15000 भर्ती उपलब्ध हैं। आज इस बुंदेलखंड महाविद्यालय में कौशल विकास मिशन के तहत व्यावसायिक शिक्षा में प्रशिक्षण प्राप्त लाभार्थियों के लिए जॉब उपलब्ध कराई जा रही है। आज का समय कौशल विकास का है, आज के इस कार्यक्रम में रोजगार प्राप्त करने वाले सभी लाभार्थियों को उज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं।

आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सीईओ आशीष कुमार ने उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं प्रदान करते हुए कहा कि सभी छात्र-छात्राएं इस मेले से रोजगार प्राप्त करके ही जाएं। प्रदेश स्तर पर कौशल विकास मिशन द्वारा 03 बृहद रोजगार मेले आयोजित किया जा रहे हैं, जिसमें से आज का यह कार्यक्रम द्वितीय है। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन युवाओं को विभिन्न विधाओं में व्यावसायिक कौशल विकास हेतु प्रशिक्षण मुहैया कराता है।

वृहद रोजगार मेले में मंचासीन अतिथियों द्वारा सेवायोजित प्रशिक्षार्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए, जिसमें पूर्वा खरे, हर्षिता खरे, रूपा मकरानी, अर्शी मकरानी, जेनिफा, दिव्या, अलीशा बानो, टीना, काजल, सचिन, मोहिनी, सुनीता, हरिशंकर, विशाखा, खुशबू, शैलजा एवं लव ओझा सम्मिलित रहे।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी रेल मंडल के दो कर्मचारी मुख्यालय  प्रयागराज में संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित

Next Story

झांसी कृषि विश्वविद्यालय में मध्य प्रदेश के किसानों का शैक्षणिक भ्रमण

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!