झांसी रेल मंडल

झांसी रेल मंडल के दो कर्मचारी मुख्यालय  प्रयागराज में संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित

/

झांसी । झांसी रेल मंडल में संरक्षित एवं सुरक्षित रेल संचालन सुनिश्चित करने की दिशा में सराहनीय कार्य करने वाले कर्मचारियों अजय कुमार एवं पियूष खन्ना को  उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज के महाप्रबंधक  द्वारा संरक्षा पुरस्कार से  मुख्यालय में सम्मानित किया गया।

सम्मानित कर्मचारियों अजय कुमार, ट्रैकमैन,टीकमगढ़ (सीनियर सेक्शन इंजीनियर/रेल पथ, टीकमगढ़ और पियूष खन्ना, कांटेवाला (इलेक्ट्रिकल), बबीना (वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक, झांसी) ने अपने कार्य के दौरान उच्च स्तर की सतर्कता, सजगता एवं जिम्मेदारी का परिचय देते हुए रेल संचालन में उत्पन्न अनियमितताओं पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की, जिससे संभावित जोखिमों को टाला जा सका तथा सुरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित हुआ। उनके इस उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें संरक्षा प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अधिकारियों ने सभी कर्मचारियों से अपील की कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार सतर्कता, सजगता एवं उत्कृष्टता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए रेल सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। झांसी मंडल द्वारा ऐसे सराहनीय कार्यों को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे सुरक्षित, विश्वसनीय एवं कुशल रेल संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

दीपक त्रिपाठी बने भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी

Next Story

वृहद रोजगार मेले में 2719 अभ्यर्थियों को दिए गए ऑफर लेटर

Latest from Jhansi