गहोई गौरव

गहोई गौरव ने किया मिसेज साउथ एशिया यूनिवर्स- 2025 एकता गुप्ता का सम्मान

/

झांसी।    मिसेज साउथ एशिया यूनिवर्स -2025  एकता गुप्ता का सम्मान  गहोई समाज के संगठन  गहोई गौरव ने संस्थापक अध्यक्ष मनमोहन गेड़ा एवं निवर्तमान अध्यक्ष जुगल किशोर गुप्ता की अध्यक्षता में किया ।गहोई गौरव

सम्मान समारोह में कोंच निवासी  इंजीनियर एकनाथ गुप्ता और ममता गुप्ता की पुत्री एकता गुप्ता की इस  उपलब्धि पर  उनका सम्मान गहोई गौरव महिला विंग द्वारा किया गया।   उनको शॉल श्री फल स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर  संस्थापक अध्यक्ष  ने कहा आज गहोई समाज की महिलाए किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं । गहोई समाज की महिलाओं ने हर जगह अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा दिया है प्रशासनिक क्षेत्र, व्यापारिक क्षेत्र, चिकित्सा, शिक्षा, खेल जगत, राजनैतिक आदि जगह  पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की है।उसी क्रम में  सौन्दर्य जगत  में एकता गुप्ता ने मिसेज साउथ यूनिवर्स 2025 का क्राउन जीता है ।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी : बिजली के स्मार्ट मीटर से हलकान उपभोक्ता

Next Story

झांसी : 7539 ने छोड़ी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति भर्ती बोर्ड परीक्षा

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!