झांसी। महानगर में बिजली विभाग द्वारा लगाए गए स्मार्ट प्री-पेड मीटर अब उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं । गल्ला मंडी पावर हाउस में बिल जमा करने के बाद भी बिजली न आने से परेशान उपभोक्ताओ ने बबाल किया ।

बिजली न आने से हलकान उपभोक्ताओ ने जब पावर हाउस में जेई से शिकायत की कि बिल भरने के बाद भी बिजली नहीं आ रही तो जेई ने दो- टूक शब्दों में कहा ‘ पहले एडवांस भरो तब चलेगा स्मार्ट मीटर ।’
इसके बाद उपभोक्ताओं ने पावर हाउस में जमकर बबाल किया ।
वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन
