झांसी। बुंदेलखंड के झांसी में प्रेम नगर थाना पुलिस ने एक घर से 65 लाख की चोरी को अंजाम देने वाले एक शातिर दंपती कोगिरफ्तार किया और उनके पास से चोरी किए गए माल की शत प्रतिशत बरामद की भी की।

पुलिस के अनुसार अनिल कुमार साहू निवासी थाना प्रेम नगर द्वारा लिखित तहरीर के माध्यम से बताया गया कि उनके घर में काम करने वाले सुनील अहिरवार ने अपनी पत्नी प्रीति अहिरवार के साथ मिलकर उनके घर की तिजोरी में रखे 3,10,700 रूपए नकद और बहुमूल्य गहने चोरी और सिक्के आदि चोरी किए हैं।थाने में वादी की शिकायत पर सुसंगत धाराओं में मामला पंजीकृत किया गया और इसके बाद चोरों की गिरफ्तारी और मामले के खुलासे के लिए कई टीमें गठित की गयीं ।
गठित की गई टीमों द्वारा आज मुखबिर की सूचना पर सुनील अहिरवार और उसकी पत्नी प्रीति अहिरवार को गिरफ्तार किया गया । पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए माल की शत- प्रतिशत बरामदगी की , जिसमें 3,10,700 नकद तथा बहुमूल्य आभूषण सहित कुल 65 लाख की बरामदगी की गई। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
