झांसी मंडल रेल प्रबंधक

झांसी मंडल रेल प्रबंधक ने किया डीजल शेड का निरीक्षण

/

झांसी । उत्तर मध्य रेलवे के झांसी रेल मंडल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने आज डीज़ल लोको शेड का विस्तृत निरीक्षण किया ।

झांसी मंडल रेल प्रबंधक

निरीक्षण के दौरान उन्होंने शेड में कार्यरत कर्मचारियों के कल्याण से संबंधित विषयों पर वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (डीज़ल) से चर्चा की तथा लोकोमोटिव की स्थिति का गहन निरीक्षण किया।

मंडल रेल प्रबंधक द्वारा शेड के लैब सेक्शन, टेस्ट रूम सेक्शन, एयर ब्रेक सेक्शन एवं कार्यालयों का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान कार्यप्रणाली, सुरक्षा मानकों एवं रख-रखाव की समीक्षा की गई।

झांसी मंडल रेल प्रबंधक

डीज़ल लोको शेड, झांसी द्वारा गुणवत्ता, स्वच्छता एवं स्क्रैप डिस्पोज़ल के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए मंडल रेल प्रबंधक ने शेड को 50,000रूपए का ग्रुप कैश अवार्ड प्रदान किया।

मंडल रेल प्रबंधक ने वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (डीज़ल) /झांसी एवं मंडल यांत्रिक इंजीनियर (डीज़ल) /झांसी को डीज़ल लोको शेड में तकनीकी उन्नयन के क्षेत्र में कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने शेड के कर्मचारियों को इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करते रहने हेतु प्रोत्साहित किया तथा शेड में सुरक्षा के साथ कार्य करने पर विशेष जोर दिया।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी : के.डी. सिंह रोमानिया में ‘क्षेत्रीय हिंदी सम्मेलन’ में होंगे मुख्य वक्ता

Next Story

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने झांसी नगर निगम आयुक्त के समक्ष उठाये महानगर की बुनियादी समस्याओं से जुड़े सवाल

Latest from Jhansi

समाज के हर वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है केन्द्र व राज्य सरकार:सुधीर सिंह

झांसी।नानक गंज सीपरी बाजार में रत्नेश क्लब द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह का सम्मान किया गया।