झांसी रेल मंडल

झांसी रेल मंडल में उत्कृष्ट टिकट चेकिंग कर्मियों का हुआ सम्मान

/

झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी रेल मंडल में तत्परता के साथ टिकट चेकिंग कर मंडल के राजस्व में अभूतपूर्व वृद्धि करने वाले टिकट चेकिंग कर्मियों को सम्मानित किया गया।

मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के कुशल मार्गदर्शन में आज झांसी मंडल में अपनी सतर्कता, कर्तव्यनिष्ठा एवं अनुकरणीय कार्यशैली से मंडल के राजस्व में अभूतपूर्व वृद्धि करने वाले टिकट चेकिंग कर्मियों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर सहायक वाणिज्य प्रबंधक अनिल कुमार श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे।

झांसी मंडल के टिकट चेकिंग कर्मियों द्वारा निरंतर, योजनाबद्ध एवं सघन टिकट जांच अभियानों के प्रभावी क्रियान्वयन के परिणामस्वरूप मंडल ने टिकट जांच के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि अर्जित की है। चालू वित्तीय वर्ष में दिसंबर माह तक टिकट जांच से 32.99 करोड़ का राजस्व प्राप्त किया गया है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह आय 22.18 करोड़ रही थी। इस प्रकार टिकट जांच से होने वाली आय में 10.81 करोड़ की वृद्धि के साथ 48.74 प्रतिशत की सराहनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो टिकट चेकिंग कर्मियों की मेहनत, ईमानदारी एवं प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

सम्मानित किए गए टिकट चेकिंग कर्मियों द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के प्रथम 06 माह में अपने-अपने कार्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उच्चतम आय अर्जित की गई है। इन कर्मियों ने न केवल बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया, बल्कि यात्रियों में नियमों के प्रति जागरूकता भी बढ़ाई, जिससे भारतीय रेल की छवि सुदृढ़ हुई है।

इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा टिकट चेकिंग कर्मियों के अनुकरणीय योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी उत्साह, निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करते हुए मंडल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने हेतु प्रेरित किया गया।

आय अर्जन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित टिकट चेकिंग कर्मियों में नन्द किशोर, वीरेंद्र वर्मा, राजीव आर्य, प्रमोद कुमार, राजन कुमार सिंह, शालिनी धुरिया, राजेंद्र सिंह, मनोज नगरिया, अलका श्रीवास्तव, मुदस्सर खान, रूपेंद्र कुमार ,महेंद्र सिंह पटेल,हमीद खान, ताज अब्बास,सोनू राय और चेतराम वर्मा शामिल रहे ।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी:घर में फांसी के फंदे पर झूली विवाहिता ,मचा कोहराम

Next Story

कुंजबिहारी मंदिर में पूर्णाहुति एवं विशाल भण्डारे के साथ स्मृति महोत्सव का समापन

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!