फंदे पर झूली विवाहिता

झांसी:घर में फांसी के फंदे पर झूली विवाहिता ,मचा कोहराम

//

झांसी। जिले में चिरगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मिरोना में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना से गांव में सनसनी फैल गई  है।

फंदे पर झूली विवाहिता

सूत्रों के अनुसार ग्राम मिरोना निवासी आरती यादव (40 वर्ष) पत्नी राजू यादव, ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के परिवार में एक 11 वर्षीय पुत्र डुग्गू और 16 वर्षीय पुत्री राधा हैं।

परिजनों ने बताया कि बीती रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सो गए थे। सुबह जब लोग जागे तो देखा कि आरती फांसी के फंदे पर झूल रही थी। यह दृश्य देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। तत्काल घटना की सूचना चिरगांव थाना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

चिरगांव थाना प्रभारी कुलदीप तिवारी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

उत्तर मध्य रेलवे हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन में झांसी मंडल के खिलाड़ियों का रहा उल्लेखनीय योगदान

Next Story

झांसी रेल मंडल में उत्कृष्ट टिकट चेकिंग कर्मियों का हुआ सम्मान

Latest from Jhansi

फॉरेंसिक विज्ञान से ही आधुनिक अपराधियों का पर्दाफाश संभव : एसएसपी विकास कुमार

झांसी।महानगर स्थित बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस एंड क्रिमिनोलॉजी में

error: Content is protected !!