अटल जनशताब्दी वर्ष

अटल जी के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में निभाएं सक्रिय भूमिका : बेबी रानी मौर्य

//

झांसी ।उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट और जिले की प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य ने यहां अटल जनशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का आव्हान करते हुए कहा कि अटल जी के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

अटल जनशताब्दी वर्ष

दीनदयाल सभागार में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह के नेतृत्व मेंआयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा ” अटल बिहारी वाजपेयी जी का संपूर्ण जीवन लोकतंत्र, सुशासन और राष्ट्रहित को समर्पित रहा। उन्होंने राजनीति को सेवा, संवाद और शालीनता की नई दिशा दी। अटल जनशताब्दी अभियान के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी उनके विचारों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।”

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अटल जी के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

अटल जनशताब्दी वर्ष

क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी का मूल मंत्र था— “सरकार गिर जाए लेकिन लोकतंत्र पर आंच नहीं आनी चाहिए।” इसी विचारधारा के साथ भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता घर-घर जाकर संगठन का प्रचार कर रहा है, जिसके परिणामस्वरूप बिहार में प्रचंड बहुमत से सरकार बनी।

उन्होंने कहा कि देवतुल्य कार्यकर्ताओं का यदि कहीं सम्मान है तो वह केवल भारतीय जनता पार्टी में है। भाजपा में करोड़ों कार्यकर्ताओं में से नेतृत्व का चयन होता है। कारगिल युद्ध में अटल जी के नेतृत्व में भारत ने पाकिस्तान को धूल चटाई तथा पोखरण परमाणु परीक्षण कर देश को विश्व पटल पर सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित किया ।

जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा ” अटल जी के व्यक्तित्व की तुलना किसी से नहीं की जा सकती अटल जी को पक्ष क्या विपक्ष के लोग भी सम्मान देते थे ।”

महापौर बिहारी लाल आर्य ने कहा ” आज अटल जी के जनशताब्दी वर्ष पर मैं सबको यह अवगत कराता हूं कि अटल जी भारतीय जनता पार्टी के स्तंभ थे अटल जी ने पक्ष विपक्ष को साथ में लेकर काम किया है । उनका सम्मान विपक्ष का प्रत्येक नेता सम्मान करता था ।अटल जी का एक ही उद्देश्य था हमारा देश विश्व में अपना परचम लहराकर विश्व गुरु बने।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य,विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह रहे तो अध्यक्षता महापौर बिहारी लाल आर्य ने की ।

जवाहर राजपूत,बाबूलाल तिवारी, रमा निरंजन, राजीव सिंह,रामतीर्थ सिंघल,प्रदीप पटेल,संजय दुबे,अशोक राजपूत,संजीव श्रृंगीऋषि,श्याम बिहारी गुप्ता,प्रदीप सरावगी,मुकेश मिश्रा,हेमंत परिहार, मंचासीन रहे।कार्यक्रम का संचालन संजीव तिवारी एवं अखिलेश गुप्ता ने किया तथा आभार महापौर बिहारी लाल आर्य ने व्यक्त किया।

कार्यक्रम में बंटी राजा,आशीष तिवारी, नरेंद्र नामदेव,मुकेश सोनी ,शिवम राय,मोहन सिंह यादव,जगदीश साहू,राकेश पाल,अमितसाहू,शैलेन्द्र प्रताप ,अंकुर दीक्षित, संतराम पेंटर,सुशीला दुबे,नीता यादव,ओम बिहारी भार्गव,संजीव लाला,अनुज नीखरा, सुमन पुरोहित,निशांत शुक्ल, प्रियांशु दे ,लखन कुशवाहा,गोकुल दुबे,जीतू शिवहरे,कविता शर्मा,ममता चौरसिया,शुभम बनर्जी,मुदित साहू,रजनी गुप्ता,कंचन आहूजा,धीरज मिश्रा,नीलेश त्रिपाठी, रवि राजपूत,,चेतन ओझा सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

खेलो इंडिया बीच गेम्स में एमेच्योर मल्लखम्ब एसोसिएशन की बालिकाओं ने दिखाया दम

Next Story

उत्तर मध्य रेलवे हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन में झांसी मंडल के खिलाड़ियों का रहा उल्लेखनीय योगदान

Latest from Jhansi