सांसद-अनुराग-शर्मा

सांसद अनुराग शर्मा ने संसद में फिर उठायी झांसी एयरपोर्ट निर्माण की मांग

//

झांसी । लोकसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान झांसी –ललितपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अनुराग शर्मा ने आज एक बार फिर से झांसी एयरपोर्ट निर्माण की मांग को उठाया।

श्री शर्मा इससे पूर्व भी कई बार झांसी में एयरपोर्ट निर्माण को लेकर सरकार से आग्रह कर चुके हैं तथा इस विषय को निरंतर सदन में रखते रहे हैं। आज पुनःउन्होंने विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बुंदेलखंड के निर्माण में एयरपोर्ट को एक अत्यंत महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए कहा कि झांसी सहित उत्तर प्रदेश में आने वाले सम्पूर्ण बुंदेलखंड क्षेत्र में किसी भी स्थान पर एयरपोर्ट न होने से आमजन को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि प्रदेश एवं केंद्र सरकार द्वारा बुंदेलखंड में औद्योगिक विकास के लिए बड़े-बड़े प्रोजेक्ट स्थापित किए जा रहे हैं, ऐसे में एक सुदृढ़ एयर कनेक्टिविटी अत्यंत आवश्यक है। एयरपोर्ट बनने से क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा पर्यटन, व्यापार, निवेश व रोजगार के बड़े अवसर सृजित होंगे।

श्री शर्मा ने सरकार से आग्रह किया कि एयरपोर्ट निर्माण से संबंधित सभी लंबित प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा किया जाए, ताकि झाँसी एयरपोर्ट निर्माण का मार्ग जल्द से जल्द प्रशस्त हो सके और बुंदेलखंड के विकास की दिशा में यह ऐतिहासिक कदम आगे बढ़ सके।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने एसआईआर को लेकर की वकीलों से चर्चा

Next Story

भाजपा कार्यकर्ता मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में रहे सक्रिय :सुधीर सिंह

Latest from Jhansi

उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति भर्ती बोर्ड लखनऊ परीक्षा को लेकर झांसी में तैयारियां ज़ोरों पर

झांसी । उत्तर प्रदेश पुलिस भतीॅ एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष