संजय निषाद

स्वदेशी अपनाएं, देश का पैसा देश मे ही रहेगा तो हम आत्मनिर्भर बनेंगे : संजय निषाद

//

झांसी।  आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत झांसी के गुरसरांय पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने आज कहा कि स्वदेशी अपनाएं, अपने देश का पैसा देश मे ही रहेगा तो हम आत्मनिर्भर बनेंगे और हमें विश्वगुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता।

यहां एक गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में व्यापारियों को घटी जीएसटी के बारे में बताया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के मत्स्य मंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड की भूमि वीरों एवं विद्वानों की रही है,जिन्होंने देश की स्वतंत्रता में अहम भूमिका निभाई।

 संजय निषाद

उन्होंने कहा कि मोदी योगी के निर्देश पर निषादों के लिए विभिन्न योजनाओं को लाया गया लेकिन अधिकारियों के भ्रष्टाचार के कारण वह धरातल पर नही आ पातीं,इसके लिए उन्होंने बैंक प्रबंधकों पर शिकंजा कसने की बात कही।

उन्होंने कहा कि मुगलों ,अंगेजों एवं पूर्व की सरकारों ने देश को खोखला किया। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी घटाकर व्यापारियों एवं ग्राहकों को राहत दी।इसके बारे में कार्यकर्ता जन जन तक लोगों को समझाएं।विभिन्न प्रकार के करों को कम करके सहयोग रूपी कर की व्यवस्था की।\

विशिष्ट अतिथि पिछड़ा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोज राजपूत एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल ने भी व्यापारियों को घटी जीएसटी के बारे में विस्तार से समझाया।

क्षेत्रीय विधायक जवाहरलाल राजपूत ने विधानसभा के अंतर्गत किये गए विकास एवं व्यापारियों को दी गई राहत के बारे में बताया।इसके अलावा सीए अजय मोदी ने विस्तार से घटी दरों को व्यापारियों एवं जनता को बताया।

मंच पर अतिथियों में चेयरमैन गुरसरांय जयपाल सिंह राजू चौहान,गरौठा चेयरमैन अरुण कुमार मिश्रा,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि टीकाराम पटेल, चेयरमैन समथर देवेन्द्र कंसाना ,भाजपा की जिला उपाध्यक्ष गीता श्रीवास्तव, जिला महामंत्री बद्री प्रसाद त्रिपाठी, भाजपा के वरिष्ठ नेता गुलाब चंद्र जैन,रविन्द्र कुमार बरसैया आदि उपस्थित रहे।

संचालन भाजपा के जिला उपाध्यक्ष उदय लुहारी ने किया। अंत मे कार्यक्रम संयोजक व्यापार मण्डल के अध्यक्ष सतीश चौरसिया ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
अतिथियों का स्वागत भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नेहिल सिंघई,मोहनीश अग्रवाल ने किया।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

कार्यस्थल पर संरक्षा को रखें सर्वोपरि : अनिरुद्ध कुमार

Next Story

झांसी में सीएम योगी के कार्यक्रम को लेकर एडीजी कानपुर ने लिया तैयारियों का जायजा

Latest from Jhansi

झांसी:उ.प्र. लोक सेवा आयोग प्रयागराज की परीक्षा में बैठे 9543 अभ्यर्थी, 13443 रहे अनुपस्थित

झांसी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज परीक्षा आयोजित परीक्षा सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा)