मिशन शक्ति 5.0

मिशन शक्ति 5.0: विभिन्न विभागों में कार्यरत महिला कर्मियों का किया गया कार्यक्रम

/

झांसी । उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति 5.0 के तहत बुंदेलखंड के झांसी में आज विभिन्न विभागों में कार्यरत महिला कर्मियों का सम्मान किया गया।

मिशन शक्ति 5.0

मिशन शक्ति 5.0” का उद्देश्य महिलाओं और लड़कियों को सशक्त बनाना है। इस योजना के तहत जनपदीय पुलिस द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करते हुए महिलाओं और लड़कियों को अपने अधिकारों और सुरक्षा के बारे में जागरूक किया जाता है।

मिशन शक्ति 5.0

यहां दीनदयाल सभागार में पुलिस और प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से महिलाओं की सुरक्षा सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें महिला जनप्रतिनिधि एमएलसी  रमा निरंजन, मण्डलायुक्त, विमल कुमार दुबे, जिलाधिकारी मृदुल चौधारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति द्वारा शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग व स्वयं सहायता समूह सहित अन्य विभाग के अन्तर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली 50 महिला कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढावा देने के साथ-साथ महिलाओं की विभिन्न विभागों में भागीदारी बढ़ाये जाने की दिशा में सकारात्मक बदलाव लाना रहा।

मिशन शक्ति 5.0

कार्यक्रम में अभियान की प्रमुख उपलब्धियों के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया  कि जनपद में कुल 839 क्षेत्रों में एंटी रोमियो स्क्वॉड एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा चेकिंग की गयी। शारदीय नवरात्रि व्यवस्था के तहत जनपद में 814 पंडाल स्थापित जिसमें महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत 07 राजपत्रित अधिकारी, 24 महिला उपनिरीक्षक, 149 पुरुष उपनिरीक्षक, 73 महिला आरक्षी, 142 पुरुष आरक्षी, 71 महिला/पुरुष होमगार्ड, कुल 992 महिला चौपाल आयोजित की गयी है, जिसमें कुल 7639 महिलाएँ एवं 6339 पुरुष द्वारा प्रतिभाग किया गया। महिलाओं / जागरुक किये जाने हेतु पुलिस की सुरक्षा कैसे प्राप्त की जाये एवं कैसे जागरुक रहकर समाज में महिलाओं का सम्मान कैसा बढाया जाये इस सम्बन्ध में कुल 18320 प्रिंटेड पर्चे व 12556 ऑनलाइन कॉपी का मैमों तैयार कर वितरित किया गया।

जनपद में विशेष कार्य करने वाली 38 महिला/बालिकाओं को  पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मानित किया गया। मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत कुल 26 मिशन शक्ति केंद्र स्थापित किये गये जिसमें 30 पुरुष उपनिरीक्षक, 14 महिला उपनिरीक्षक, 03 पुरुष मुख्य आरक्षी, 09 महिला मुख्य आरक्षी, 26 पुरुष आरक्षी, 81 महिला आरक्षी, 26 होमगार्डो को नियुक्त किया गया है।

जनपद झांसी पुलिस, मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन की दिशा में लगातार प्रभावी कार्यवाही कर रही है एवं लगातार करती रहेगीं। यह अभियान आगामी दिनों में और अधिक सघन रूप से संचालित किया जाएगा जिसमें सभी संभव प्रयास किये जायेगें।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

शारदीय नवरात्र का देवी महात्म : पांचवा दिन -माँ स्कन्दमाता

Next Story

अरविंद यादव हत्याकांड: दो और इनामी हत्यारोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Latest from Jhansi

झांसी:उ.प्र. लोक सेवा आयोग प्रयागराज की परीक्षा में बैठे 9543 अभ्यर्थी, 13443 रहे अनुपस्थित

झांसी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज परीक्षा आयोजित परीक्षा सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा)