डीआरएम

डीआरएम ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेलवे कर्मचारियों को प्रदान किये संरक्षा पुरस्कार

/

झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अनिरुद्ध कुमार द्वारा आज मंडल के दो कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

डीआरएम

डीआरएम ने मंडल के दो कर्मचारियों  मनोज कुमार पटेल, काँटेवाल (ए), बाँदा, प्रीतम पाराशर, ट्रैकमैन-III, बाँदा को सतर्कता, सजगता एवं उत्कृष्ट कार्य हेतु संरक्षा प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंडल के समस्त अधिकारीगण उपस्थित रहे।

रेल संचालन के दौरान अनियमितताओं को भांपते हुए त्वरित कार्यवाही कर रेल संचालन को संरक्षित करने तथा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में इन कर्मचारियों की भूमिका सराहनीय रही। इनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रत्येक कर्मचारी को 1000 रूपए का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।

मंडल रेल प्रबंधक ने दोनों कर्मचारियों को भविष्य में भी इसी प्रकार सतर्कता एवं सजगता पूर्वक कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

शारदीय नवरात्र का देवी महात्म : पहला दिन -माँ शैलपुत्री

Next Story

शारदीय नवरात्र का देवी महात्म : दूसरा दिन -माँ ब्रह्मचारिणी

Latest from Jhansi

आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के आपत्तिजनक बयान पर भड़के झांसी के ब्राह्मण समाज ने सौंपा ज्ञापन

झांसी। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की झांसी इकाई ने आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के ब्राह्मण कन्याओं को