राष्ट्रीय लोक अदालत में किया गया 2,25,940 वादों का हुआ निपटारा

झांसी । बुंदेलखंड के झांसी राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्‌घाटन  जनपद न्यायाधीश कमलेश कच्छल द्वारा सरस्वती देवी मां की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया गया और आज दिन भर में दो लाख से अधिक वादों को निपटाया गया। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकृति के कुल 2,25,940 वादों का निस्तारण किया गया। इन वादों में 191 वैवाहिक प्रकरण, 74 अन्य सिविल वाद, 7,130 अन्य वाद निस्तारित किये गये, 9,932 शमनीय आपराधिक वादों का निस्तारण कर 42,878,595/- रूपये अर्थदण्ड के रूप में वसूल किये गये। जनपद के विभिन्न राजस्व / दाण्डिक न्यायालयों द्वारा 114 राजस्व वाद, 1411 आपराधिक वाद, 9338 विद्युत उपभोक्ता वाद, 45 श्रम विवाद, 70298 जनहित गारन्टी अधिनियम वाद निस्तारित किये गये। इसके अतिरिक्त 5,14,72,820  रुपये की धनराशि से सम्बन्धित 966 बैंक ऋण एवं मोबाइल बिल सम्बन्धी 40 वाद प्रीलिटिगेशन वाद के रूप में निस्तारित किये गये।
विजय शंकर उपाध्याय, प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय द्वारा 174 पारिवारिक मामलों का निस्तारित, विशेष शर्मा, अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत द्वारा 03 अन्य वाद का कुल 46,000 रुपए का समझौता कर निस्तारित, हरिश्चन्द्र, पीठासीन अधिकारी अतिरिक्त पारिवारिक न्यायालय द्वारा कुल 17 वाद सुलह समझीते के आधार पर निस्तारण, सुनील कुमार यादव, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, न्यायालय संख्या- 01, झांसी द्वारा 02 शमनीय वाद निस्तारित, आदित्य चतुर्वेदी, विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट द्वारा 02 अन्य सिविल वाद निस्तारित,  नेत्रपाल सिंह, विशेष न्यायाधीश दस्यु प्रभावित क्षेत्र द्वारा 05 शमनीय वादों का निस्तारण,  जितेन्द्र यादव, विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट, झांसी द्वारा 320 शमनीय वादो का निस्तारण, ईश्वर शरण कन्नौजिया, लघुवाद न्यायाधीश द्वारा 02 अन्य सिविल वादो का निस्तारण,  मुन्नालाल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा कुल 3281 वाद निस्तारित किये गये। 


 अनिल कुमार सप्तम, अपर सिविल जज (सीडि) / एसीजेएम प्रथम द्वारा 2014 वादों का निस्तारण,  सुमित परासर, सिविल जज सी डि द्वारा 17 अन्य सिविल वादों निस्तारित कर 4,10,60,178/-रू० समझौता धनराशि के रूप में आदेश पारित किया गया।  रामगोपाल यादव, सिविल जज सीडि/एसी जेएम गरौठा, द्वारा कुल 688 वाद निस्तारित किये गये,  अरुण कांति यशोदास, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-रेलवे द्वारा कुल 2,381 वाद निस्तारित किये गये,  हर्षिता सिंह, सिविल जज जूनियर डिवीजन द्वारा 25 अन्य सिविल वादों का निस्तारण किया गया, अंकिता बौद्ध, सिविल जज जूडि/एफटीसी (सीएडब्लू) द्वारा कुल 1,008 अन्य वाद निस्तारित किये गये। अमन राय, अपर सिविल जज जूडि न्यायालय सं०-02), झांसी द्वारा कुल 1,513 वाद निस्तारित किये गये,  निदा जैदी अपर सिविल जज (जुडि) गरौठा झांसी द्वारा कुल 564 वाद निस्तारित किये गये। अरूणा सिंह, न्यायिक मजिस्ट्रेट मऊरानीपुर द्वारा कुल 1137 वाद निस्तारित,  शुभम, न्यायिक मजिस्ट्रेट मोठ द्वारा कुल 1352 वाद निस्तारित,  खुशबू धनकर, सिविल जज (जूडि) / एफटीसी-14 एफसी द्वारा 1361 वादों का निस्तारित,  श्रेयांश निगम, न्याय अधिकारी ग्राम न्यायालय टहरौली द्वारा 223 वादों का निस्तारण किया गया,  मनोज खरे, विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रथम द्वारा कुल 22 वाद निस्तारित किये गये।  नवल किशोर रजक, विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट, द्वितीय द्वारा कुल 08 वाद निस्तारित किये गये। शरद कुमार चौधरी, अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने विशेष रूप से झांसी के लोगों का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग के कारण राष्ट्रीय लोक अदालत में रिकार्ड 2,25,940 वादों का निस्तारण हो सका।   

   
इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी  कनिष्क सिंह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एफटीसी/14 एफसी), शरद कुमार चौधरी, अपर जिला जज / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अन्य न्यायिक अधिकारीगण के अतिरिक्त बैंक अधिकारीगण उपस्थित रहे।


वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

पत्नी पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार करने का आरोपी पति गिरफ्तार

Next Story

मंडी परिषद के उपनिदेशक रिश्वत लेते  रंगे हाथों गिरफ्तार

Latest from बुंदेलखंड

झांसी:उ.प्र. लोक सेवा आयोग प्रयागराज की परीक्षा में बैठे 9543 अभ्यर्थी, 13443 रहे अनुपस्थित

झांसी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज परीक्षा आयोजित परीक्षा सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा)