जिलाधिकारी ने दीं हार्दिक शुभकामनाएं

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को रक्षाबंधन पर्व पर दीं हार्दिक शुभकामनाएं

/

झांसी। बुंदेलखंड में झांसी के जिलाधिकारी  मृदुल चौधरी ने रक्षाबंधन पर्व पर जनपदवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

जिलाधिकारी ने  आज एक बधाई सन्देश देते हुए कहा है कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पारस्परिक प्रेम, स्नेह व विश्वास का त्योहार है। यह पर्व कर्तव्य, आत्मीयता, त्याग, सामाजिक एकता व सद्भाव की भावना का प्रतीक है। रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक पर्व तो है ही, यह भारत की गुरु-शिष्य परम्परा का त्योहार भी है।
रक्षाबंधन का त्योहार श्रावण पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है।

श्रावण मास में आश्रम परम्परा में अध्ययन और यज्ञ आदि कर्म के उपरान्त यजमानों और शिष्यों को रक्षासूत्र बांधने की प्रथा थी, जिसका पालन रक्षाबंधन के रूप में भी किया जाता है। रक्षाबंधन का त्योहार समाज में प्रेम और भाईचारा बढ़ाने का कार्य भी करता है। यह दान के महत्व को प्रतिष्ठित करने वाला पावन त्योहार है।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

सड़क हादसे में दंपती की मौत ,06 घायल

Next Story

वकील हत्या खुलासा: लचर पैरवी बनी मौत का कारण ,हत्यारोपी गिरफ्तार

Latest from Jhansi