रानी अहिल्याबाई होल्कर

रानी अहिल्याबाई ने विपरीत परिस्थितियों में लहराया महिला गौरव का परचम:अनीता गुप्ता

//

झांसी।बुंदेलखंड के  झांसी स्थित भाजपा कार्यालय में रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जयंती के उपलक्ष में आयोजित संगोष्ठी में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं सदस्य महिला आयोग अनीता गुप्ता ने देश में महिला गौरव को देश स्थापित करने में रानी अहिल्याबाई होल्कर  के योगदान को रेखांकित किया ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भाजपा प्रदीप पटेल ने की । संगोष्ठी में मुख्य अतिथि अनीता गुप्ता ने सभी प्रबुद्ध जनों को देवी अहिल्याबाई की महान कथा सुनाई। उन्होंने बताया कैसे  उन्होंने आक्रांतकिओं से जूझते हुए समाज के हित मैं काम किया ।

रानी अहिल्याबाई होल्कर

उन्होंने बताया कि कैसे रानी अहिल्याबाई होल्कर ने  पूरे उत्तर भारत के मंदिरों का जीर्णोद्धार किया जोकि बाहर से आए आतंकियों के द्वारा तोड़ दिए गए थे।  पति एवं पुत्र की मृत्यु के पश्चात भी उन्होंने अपना  समाज के हित के कामों को  अनवरत जारी रखा।

हमें बताया कि जब उन्होंने राज किया उस समय महिलाओं को अधिकार नहीं दिया जाता था।   उनके राज्य में कभी कोई फरियादी मायूस होकर नहीं गया।   उन्होंने आगे कहा  की अहिल्याबाई होलकर जी के कारण पूरी महिला समाज को सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है एवं पूरी महिला समाज में उनकी कहानी सुनकर ताकत आती है कि वह भी कुछ कर सकती हैं।

जिला अध्यक्ष प्रदीप पटेल ने सभी का अभिवादन एवं आभार व्यक्त किया एवं कहा कि इस देश पर बाहर से आए हुए आतंकियों ने बहुत जुल्म किए हैं लेकिन फिर भी ऐसी वीर महिलाओं के वजह से देश की आत्मा को कोई डगा नहीं पा रहा है । उन्होंने भी रानी अहिल्याबाई होल्कर की जीवन वृतांत सुनाया कैसे उन्होंने सूझबूझ के साथ राज्य किया एवं लोगों की समस्याएं सुनीं।
संचालन जिला मीडिया प्रभारी एवं कार्यक्रम संयोजक सहजेंद्र सिंह बघेल ने किया।
मुख्य रूप से उपस्थित रहे राष्ट्रीय मंत्री किसान मोर्चा रामनरेश तिवारी ,जिला उपाध्यक्ष उदय लोहारी ,जिला मंत्री दिनेश सिंह परिहार, चंचल कंथारिया, अमित चौरसिया ,रोहित  परिहार, प्रदीप गुप्ता , चंद्रभान अहिरवार ,आशीष खरे, संजय गुप्ता, रजनीश कंजर आदि उपस्थित रहे।
वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

उल्दन पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो वांछित अपराधी गिरफ्तार

Next Story

बिजली कटौती से आम जनता में बढ़ता आक्रोश ,शुक्रवार से क्रमिक जन आंदोलन

Latest from Jhansi

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!