डीआरएम

उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल को 2025-26 के रेल बजट में मिले 2344.39 करोड़

/
झांसी। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा पेश  किये गये रेल बजट के संदर्भ में  उत्तर प्रदेश में संचालित की जा रहीं रेलवे के विभिन्न परियोजनाओं हेतु आवंटित बजट हिस्सेदारी पर प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि इस साल के रेलवे बजट का कुल उत्तर प्रदेश रेलवे के लिए 19858 करोड़ रुपए और मध्य प्रदेश को 14,745 करोड़ का आवंटन किया गया। यह  उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के रेलवे के कायाकल्प के लिए रामबाण साबित होगा।
झांसी रेल मंडल

इसके उपरांत झांसी मंडल के लिए आवंटित बजट पर मंडल रेल प्रबंधक  दीपक कुमार सिन्हा ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभा कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि झांसी मंडल को 2344.39 करोड़ का बजट आवंटित किया गया जो कि पिछले वर्ष के 2202.46 करोड़ की तुलना में 6.44% अधिक है।

झांसी मंडल को आवंटित बजट में आमान परिवर्तन  के  लिए 740.00, रेलपथ नवीनीकरण को  310.08, दोहरीकरण  को 302.00 यात्री सुविधाओं को 276.19 ,यातायात सुविधाओं को 193.07,विद्युत कार्य  को 160.39, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कार्य  को 100.00, सड़क संरक्षा कार्य को 92.36, पुल निर्माण एवं नवीनीकरण को 90.75, सिग्नलिंग कार्य को  30.00, अन्य संरचनात्मक कार्य को 30.00, कर्मचारी कल्याण योजनाओं को 11.00 ,कारखानों हेतु – 08.00 और  नई रेल लाइनों का निर्माण  के लिए 00.50 आवंटित किये गये हैं।
इसके अलावा महत्वपूर्ण परियोजनाओं  ग्वालियर-शेओपुरकलां अमान परिवर्तन (कोटा तक विस्तार) को 450.00 करोड़ ,झांसी-बीना तीसरी रेल लाइन  को 110.50 करोड़,  धौलपुर-झांसी खंड में ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नल प्रणाली को 60.00 करोड़ झांसी-कानपुर रेल खंड विकास कार्य को 20.00 करोड़ आवंटित किये गये हैं।
साथ ही बुनियादी ढांचे और यात्री सुविधाओं में सुधार के लिए बजट में रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण, गिट्टी रहित ट्रैक, त्वरित जल निकासी प्रणाली, गुड्स शेडों में संरचनात्मक सुधार, प्लेटफार्मों पर एस्केलेटर एवं लिफ्ट, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट तथा दिव्यांगजन एवं अन्य यात्रियों की सुविधाओं के लिए विशेष प्रावधान किया गया है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से राज्य के विभिन्न क्षेत्रों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलेगी और यात्री सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा।

रेलवे प्रशासन द्वारा इस बजट को झांसी मंडल में रेलवे बुनियादी ढांचे के विकास और यात्रियों की सुविधाओं के विस्तार में सार्थक रूप से उपयोग में लाने हेतु प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

आज इस प्रेस कांफ्रेंस में मंडल रेल प्रबंधक के साथ अपर मंडल रेल प्रबंधक पी.पी.शर्मा, वरिष्ठ मंडल इनजिनीयर/समन्वय आशुतोष चौरसिया  मौजूद रहे I

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

कर्मचारी महासंघ ने किया डा० बाबूलाल तिवारी का सम्मान

Next Story

ललितपुर: दो बाइकों की भिड़ंत ,एक की मौत, दूसरा गम्भीर

Latest from Jhansi

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!