कृषिवानिकी गाँव

झांसी जिले का रोनिजा ग्राम कृषिवानिकी गाँव के रूप में किया जा रहा है विकसित

//
झांसी। बुंदेलखंड के झांसी स्थित  रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के वानिकी विभाग द्वारा बड़ागांव ब्लाक अंतर्गत रोनिजा गाँव को कृषि   वानिकी ग्राम के रूप में विकसित किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत औद्योगिक कृषिवानिकी के मॉडल लगाए जा रहे हैं।
कृषिवानिकी गाँव
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अशोक कुमार सिंह ने आज किसानों द्वारा स्थापित कृषिवानिकी मॉडल का अवलोकन किया साथ ही संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय आपकी हर संभव सहायता करने के लिए तत्पर है। ज्यादा से ज्यादा किसान कृषिवानिकी को अपनाएं तथा इस गांव को कृषिवानिकी गांव के रूप में विकसित करें। इसके लिए पौध सामग्री, तकनीकी ज्ञान व सभी आवश्यक जानकारी विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान की जाएगी।
कृषिवानिकी गाँव
निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. एस एस सिंह ने किसानों के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि कृषिवानिकी अपनाने से वर्ष भर उत्पादन सुनिश्चित होता है साथ ही   किसानों की आमदनी में वृद्धि होती है। अधिष्ठाता उद्यानिकी एवं वानिकी डॉ. मनीष श्रीवास्तव ने किसानों को उन्नत कृषिवानिकी के फायदे बताएं साथ ही अंतः फसल के रूप में फूल, सब्जी व दलहनी फसलों की खेती करने पर भी जोर दिया। रोनिजा गांव में कृषि वानिकी स्थापित करने के लिए किसानों को टीम लीडर डॉ. प्रभात तिवारी और मिहिर रंजन पांण्डा द्वारा निरंतर प्रेरित व तकनीकी ज्ञान प्रदान किया जा रहा है।
कृषिवानिकी गाँव
मिलिया व कदम्ब आधारित कृषि वानिकी रोनिजा ग्राम के आकर्षण का मुख्य केंद्र हैं। इसके साथ ही सागौन व गम्हार के वृक्षों का रोपण भी किसानों की भूमि पर निरंतर किया जा रहा है।
कृषिवानिकी गाँव
संगोष्ठी में कुलपति द्वारा मालाबार नीम के वृक्ष का रोपण करके हरित ग्राम का संदेश दिया गया, साथ ही गड्ढे करने की मशीन सभी ग्राम वासियों को प्रदान की गई।कृषिवानिकी प्रसार का कार्यक्रम वन संवर्धन एवं कृषिवानिकी के विभागाध्यक्ष डॉ. एम जे डोबरियाल के नेतृत्व में किया जा रहा है लगभग 1000 वृक्षों को रोपित किया जा चुका है। इस संगोष्ठी का संचालन डॉ. प्रभात तिवारी व धन्यवाद ज्ञापन डॉ. आर पी यादव ने किया।
वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

ललितपुर में बाइकों की हुई टक्कर से एक की मौत, दूसरा घायल

Next Story

फसल बेचने में किसानों को हो रही परेशानियों को लेकर बबीना विधायक ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!