जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह

प्रदेश में कानून का राज,लोगों की बढ़ रही आय,चुनाव में सभी सीटे जीतेंगे :स्वतंत्रदेव सिंह

//
झांसी 30 सितंबर। बुंंदेलखंड के झांसी दौरे पर आये जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने सोमवार को दावा किया कि प्रदेश में आज कानून का राज है और इसके कारण मिली सुरक्षा में आमजनता अपने व्यवसायों को बेखौफ तरीके से करके समृद्ध हो रही है।

जलशक्ति मंत्री ने यहां सिंचाई विभाग और जल जीवन मिशन के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और उन्होंने पेयजल योजना का स्थलीय निरीक्षण भी किया। समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए जलशक्ति मंत्री ने  आगामी चुनाव में सभी सीटें जीतने का दावा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार मिल कर आमजन की बेहतरी के लिए लगातार काम कर रही है। प्रदेश में आज कानून का शासन है और लोग अपने व्यापार व्यवसाय को शांतिपूर्ण तरीके से कर पा रहे हैं जिससे उनकी आय में वृद्धि हो रही है।

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में न केवल बुंदेलखंड को विकास के मार्ग पर तेजी से आगे लाया जा रहा है बल्कि इस क्षेत्र की पानी की समस्या के स्थायी समाधान केलिए काम किया जा रहा है।

उन्होंने भरोसा जताया कि केन-बेतवा लिंक का काम जिस गति से आगे बढ़ रहा है, उसे देखते हुए 2030 तक बुंदेलखंड की पानी की समस्या का पूरी तरह से समाधान कर लिया जायेगा। इसके बाद इस क्षेत्र के बांधों को पानी की कोई समस्या नहीं रह जायेगी और नहरों में वर्षभर पानी रहेगा। इस बार अच्छी बारिश के चलते इस क्षेत्र के बांध 70 से 80 प्रतिशत भर चुके हैं इसलिए गर्मियों में पानी की कोई कमी नहीं होगी। हर खेत को पानी और हर घर तक पानी मिलेगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज कानून का शासन है और इसके कारण देश में पर्यटन को भी काफी बढ़ावा मिल रहा है। अयोध्या हो, काशी या फिर मथुरा ,वृंदावन हो या चित्रकूट, लोग अपने व्यापार व्यवसाय को शांतिपूर्ण तरीके से कर पा रहे हैं जिससे उनकी आय में वृद्धि हो रही है। महिलाओं के लिए भी प्रदेश में जिस तरह की सुरक्षा व्यवस्था योगी राज में देखने को मिल रही है वह पहले कभी नहीं थी।कानून के शासन के चलते देशी और विदेशी पयर्टकों की संख्या में इजाफा हो रहा है। रेहड़ी,खोमचे वाला भी मजे से अपना काम धंधा कर प्रतिदिन की अच्छी कमाई कर पा रहा है और यह सब सुधरी कानून व्यवस्था के चलते ही संभव हो पा रहा है।

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि परिवारवाद की राजनीति के चलते दोनों ही दल आमजन के लिए कोई बेहतर काम नहीं कर पाये। आजादी के बाद कांग्रेस में इसी परिवारवाद के कारण देश को बहुत नुकसान हुआ। इनके बाद देश में जब भाजपा ने सत्ता संभाली तो विकास की यात्रा को तेजी से आगे बढाया। प्रदेश में योगी राज में कानून का ऐसा शासन है कि लोग रात में 12 बजे भी घूमने निकलते हैं। लाखों करोड़ों लोग पर्यटन के लिए आ रहे हैं जिसके कारण होटल, परिवहन, रेस्टोरेंट वालों से लेकर प्रसाद और फूलमाला जैसे छोटे विक्रेता भी अपना व्यापार अच्छी तरह से कर पा रहे हैं, इससे लोगों में खुशहाली आ रही है। विपक्ष चाहे जितने आरोप लगाये जो हकीकत है सबके सामने है।

उन्होंने कहा कि सबसे सपा और बसपा का शासन भी देखा है और अब योगी -मोदी का शासन भी देख रही है तथा दावा किया कि जनता पूरी तरह से भाजपा के साथ है। बीच बीच में विपक्ष को जनता सबक भी सिखाती रहती है।

उन्होंने जनपद की घुरारी नदी को पुनर्जीवित करने वाली स्वयं सहायता समूह की महिलाओं “ जलसहेलियों ” को भी सम्मानित किया और क्षेत्र की पानी की समस्या के समाधान के लिए उनके द्वारा किये गये जीवट प्रयास की मुक्त कंठ से सराहना की।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल रविवार को “ मन की बात” कार्यक्रम में जलसंरक्षण को लेकर उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद में हो रहे प्रयासों को रेखांकित किया था और उन्होंने झांसी की महिलाओं की जमकर तारीफ की, जिन्होंने घुरारी नदी को नया जीवन दिया और पानी की बर्बादी को रोका।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

संस्कृति मंत्रालय संयुक्त सचिव गुरुमीत सिंह चावला ने झांसी दुर्ग में किया पौधारोपण

Next Story

अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ ने उठायी पृथक स्वर्ण मंत्रालय की मांग

Latest from Jhansi

झांसी:उ.प्र. लोक सेवा आयोग प्रयागराज की परीक्षा में बैठे 9543 अभ्यर्थी, 13443 रहे अनुपस्थित

झांसी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज परीक्षा आयोजित परीक्षा सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा)