अखिलेश यादव का जन्मदिवस

समाजवादियों ने झांसी में धूमधाम से मनाया अखिलेश का जन्मदिन

//
झांसी  02 जुलाई । बुंदेलखंड में झांसी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव  का 51 वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया । पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन महानगर अध्यक्ष तनवीर आलम व विधानसभा अध्यक्ष संजीव कुशवाहा के संयुक्त नेतृत्व में मनाया गया।
इस अवसर पर अखिलेश यादव की फोटो रखकर केक काटा गया तत्पश्चात 150 पौधों को लगाकर पौधारोपण किया गया,  वही गरीब व मलिन बस्ती के  बच्चों को कॉपी् किताब, पेन देकर आगे की शिक्षा जारी रखने को प्रोत्साहित किया।
अखिलेश यादव का जन्मदिवस
 सपा के पूर्व सांसद व कृभको के अध्यक्ष डा चंद्रपाल सिंह यादव सहित कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की।  इस दौरान महानगर अध्यक्ष तनवीर आलम ने शपथ ली की गरीब और होनहार बच्चा जो की अपने आगे की शिक्षा पूरी नहीं कर पा रहा है आर्थिक तंगी के कारण ऐसे बच्चों को चिन्हित करके उनके आगे की शिक्षा जारी कर रखने के लिए उन्हें सहायता दी जाएगी।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्म दिन पर सोमवार को आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में उनके दीर्घायु होने की कामना की गई।  पूर्व सांसद व कृभको के अध्यक्ष डॉ चंद्रपाल सिंह यादव ने अखिलेश यादव के जननायक होने पर विस्तार से बताया व उनकी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
तुलसा विवाह घर में केक काटकर उनका जन्म दिन मनाया गया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष संत सिंह सेरसा, सीताराम कुशवाहा, राकेश यादव, चंद्र प्रकाश मिश्रा, उमाशंकर यादव, विजय झांसिया , डा रघुवीर चौधरी, स्वदेश यादव, आरिफ खान, प्रेम वाल्मीकि, फारुख शेख, चंदन खटीक, विक्रम खटीक, दीपावली रायकवार, सीमा श्रीवास्तव, रिंकी रायकवार, प्रियंका गुप्ता , सैय्यद अली, अयान अली, जगमोहन सेमरी, नदीम अली हाशमी, प्रकाश यादव , आकाश यादव, अवधेश यादव पार्षद, जाहिद मंसूरी, पंकज मालवीय , नौशाद खान पप्पू, आदि मौजूद रहे।

वैभव  सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

बरसाती मौसम में संचारी रोगों की रोकथाम को शुरू हुआ विशेष अभियान

Next Story

ललितपुर : चार दिनों से लगातार हो रही बारिश से बांधों का बढ़ा जल स्तर

Latest from Jhansi

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!