जिलाधिकारी अविनाश कुमार

जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बसंत पंचमी पर जनपदवासियों को दीं शुभकामनाएं

//
झांसी 13 फरवरी।  झांसी के जिलाधिकारी ने अविनाश कुमार ने बसंत पंचमी के पावन पर्व पर जनपदवासियों  को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
      अपने बधाई संदेश में श्री  कुमार ने कहा  कि बसंत पंचमी विद्या, बुद्धि, ज्ञान, कला, और संगीत की देवी मां सरस्वती के प्राकट्य का दिन है इसलिए इस पर्व पर देवी सरस्वती का विधिपूर्वक पूजन किया जाता है। धर्म-अध्यात्म, सभ्यता-संस्कृति, ज्ञान-विज्ञान, कला-साहित्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में चिन्तन और साधना से मानव ने जो स्थान हासिल किया है। उसके लिए ईश्वर के प्रति आभार व्यक्त करने का आयोजन है सरस्वती पूजा।
       जिलाधिकारी ने कहा कि हमारी परम्परा में पर्व एवं त्योहार हर्षोल्लास एवं राष्ट्रीयता को सुदृढ़ करने के प्रेरणास्पद अवसर हैं। बसंत पंचमी का पर्व हमारी संस्कृति के गौरव एवं समृद्धि का प्रतीक है। बसंतोत्सव प्रकृति के उल्लास का पर्व है। पूरे देश में बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है।
वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

कटे होंठ और तालु से पीड़ित 113 बच्चों की चेहरों पर आयी मुस्कान

Next Story

दुनिया ने देखा भारत की कूटनीति का दम पूर्व नौसैनिक लौटे घर

Latest from Jhansi

आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के आपत्तिजनक बयान पर भड़के झांसी के ब्राह्मण समाज ने सौंपा ज्ञापन

झांसी। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की झांसी इकाई ने आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के ब्राह्मण कन्याओं को

अवैध तालाब में डूबने से मासूम की मौत मामले में ढाई माह बाद न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा 

झांसी। बुंदेलखंड में झांसी के थाना सीपरी बाजार क्षेत्र अंतर्गत अयोध्यापुरी कॉलोनी में अनधिकृत रूप से