सिलेंडर फटा

सिलेंडर में आग लगने के बाद फटने से दो गंभीर रूप से घायल

/

झांसी 17 जनवरी। झांसी के लहचूरा थाना क्षेत्र में बुधवार सुब एक घर में खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर में आग लगने और बाद में सिलेंडर के फटने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लहचूरा थानाक्षेत्र के नयागाव में सुरेंद्र कुशवाहा की पत्नी घर में छोटे सिलेंडर से खाना बना रही थी और इसी दौरान सिलेंडर में आग लग गयी। महिला के शोर मचाने पर पड़ासेी राजू और खूबचंद आग बुझाने पहुंचने । दोनों ने काफी संघर्ष के बाद आग लगे सिलेंडर को घर के बाहर फेंका लेकिन इसी बीच सिलेंडर में जबरदस्त विस्फोट हो गया । इस धमाके की चपेट में आकर राजू और खूबचंद गंभीर रूप से घायल हो गये। धमाके से इलाके में दहशत फैल गयी है।
मौके पर पहुंचे लोगों ने  दोनों घायलों को आनन फानन में इलाज के लिए मऊरानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा, जहां से हालत गंभीर होने के कारण उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

पतंग प्रतियोगिता में झांसीवासियों ने जमकर उड़ायी पतंग, जीते पुरस्कार

Next Story

नारी शक्ति वंदन रन का झांसी के ऐतिहासिक दुर्ग से हुआ आगाज

Latest from Jhansi

किसान मेले में जुटेंगे लगभग10 हज़ार किसान और कृषि उद्यमी, कृषि तकनीकी का होगा प्रदर्शन : डॉ ए के सिंह

झांसी। बुंदेलखंड के झांसी स्थित रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में चौथी बार 14 से 16