मजिस्ट्रेट चेकिंग

मजिस्ट्रेट चेकिंग में बिना टिकट पकडे गए 88 यात्रियों से वसूला गया 79,690 जुर्माना

/

झांसी । उत्तर मध्य रेलवे के झांसी रेल मंडल के मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर एक विशेष मजिस्ट्रेट चेकिंग एवं बस रेड टिकट जांच अभियान चलाया गया, जिसमें बिना टिकट पकडे गए 88 यात्रियों से 79,690 का जुर्माना वसूला गया ।

यह कार्रवाई माननीय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (रेलवे) झांसी  अरुण क्रांति एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री पंकज त्रिपाठी के नेतृत्व में की गई।

मजिस्ट्रेट चेकिंग

इस विशेष जांच के दौरान झांसी–कानपुर मेमू, पनवेल–गोरखपुर एक्सप्रेस, गोरखपुर–लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, मुंबई–सीतापुर एक्सप्रेस एवं उद्योगनगरी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों को मुस्तरा स्टेशन पर रोककर गहन टिकट जांच की गई।

मजिस्ट्रेट चेकिंग

अचानक की गई इस कार्रवाई से बचने के लिए कुछ बिना टिकट यात्री शौचालयों में छिपने लगे, जिन्हें बाहर निकाल कर नियमानुसार कार्रवाई की गई। कुल 88 बिना टिकट यात्रियों को पकड़कर ट्रेन से उतार कर बस द्वारा रेलवे कोर्ट झांसी लाया गया, जहां इनसे कुल 79,690/का जुर्माना वसूला गया।

इस प्रभावी अभियान में टिकट चेकिंग स्टाफ – मनोहर लाल मीणा, हुकम सिंह चौहान, वीरेंद्र अहिरवार, परमानंद सोनी, अभिषेक भटनागर, अभिषेक जगाधरी, आदित्य तिवारी, आनंद प्रजापति, धर्मेंद्र बोहरे, इम्तियाज रहमान, जमशेद खान, जितेंद्र अहिरवार, महेंद्र पटेल, मनोज त्रिपाठी, मोहम्मद आरिफ, मुदस्सर खान, नरेंद्र कौशिक, नीलम सिंह, रविंद्र राजन, राजेंद्र पाल, रवि राय, साजिद अनवर, सक्षम श्रीवास्तव, संजय खरे, संजीव श्रीवास्तव, सारिका सचान, शालिनी धुरिया, सूरज साहू एवं सैयद ताज अब्बास सहित आरपीएफ व जीआरपी के 15 जवान शामिल रहे।

रेल प्रशासन आम जनता से अपील करता है कि वे यात्रा के दौरान वैध टिकट अवश्य लें एवं रेलवे नियमों का पालन करें। बिना टिकट यात्रा की रोकथाम हेतु ऐसे विशेष अभियान भविष्य में भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी मंडल रेल चिकित्सालय में चलाया गया स्वच्छता अभियान

Next Story

त्योहारी सीजन में मिठाईयों के ब्रांड नामों से खरीदारी और बाहर खाने की तैयारी से पहले देखें यह खबर

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!