झांसी

कर्ज न चुका पाने से परेशान किसान ने लगायी फांसी

//

झांसी 26 नवंबर। झांसी में बंगरा ब्लाॅक के बिजरवारा में 80 वर्षीय एक वृद्ध किसान ने खेत पर ही एक पेड़ पर फांसी लगा ली है। बताया जा रहा है कि किसान फसल बरबाद होने और कर्ज न चुका पाने के कारण काफी परेशान था।

झांसी

पुुलिस ने बताया कि मऊरानीपुर थानाक्षेत्र के बिजरवारा गांव में बिनु अहिरवार (80) का शव कल उसी के खेत पर एक पेड़ से लटका पाया गया। परिजनों में मृतक किसान के दामाद गंगा प्रसाद अहिरवार ने बताया उसके ससुर बिनु अहिरवार खेती किसानी करके जीवन यापन करते थे इनकी पत्नी भूरी देवी का तीन साल पहले ही  देहांत हो गया था। परिजनों ने बताया मृतक किसान की  एक बेटी थी जो कैंसर से पीड़ित थी उसके इलाज के लिए काफी कर्ज लिया था । बिनु की एक ही बेटी थी जिसका निधन एक वर्ष पूर्व हो गया था। इस वर्ष खरीफ की फसल भी नष्ट हो गई थी किसान काफी तनाव में था और इसी तनाव में उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी जिला न्यायालय में ली गयी संविधान की शपथ

Next Story

टीवी और फिल्मों की दुनिया के जाने माने अभिनेता विक्रम गोखले का निधन

Latest from Jhansi

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!