राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

कुटुम्ब प्रबोधन के द्वारा ही परिवार से लेकर देश के उत्थान तक कि यात्रा संभव : स्वान्त रंजन जी

//

झांसी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत 1 दिसंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक चलने वाला व्यापक गृह संपर्क अभियान झांसी महानगर की प्रत्येक नगर, बस्ती एवं खण्ड के मण्डलों में चल रहा है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

पिछले 24 दिनों में महानगर में करीब 618 टोलियों ने करीब 90 हजार परिवारों तक पहुंचकर संघ के उद्देश्य व राष्ट्रहित को जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया। इस दौरान विशेष गृह सम्पर्क अभियान भी चलाया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न दायित्वधारी स्वयंसेवक आकर समाज के विशिष्ट लोगों से संपर्क करते हुए उन्हें पंच परिवर्तन के प्रति जागरूक कर रहे हैं।

झाँसी महानगर प्रचार प्रमुख जितेंद्र जी ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वान्त रंजन जी (अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख ) ने शताब्दी वर्ष विशेष संपर्क योजनान्तर्गत प्रवास के क्रम में झाँसी महानगर में कुलपति रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय डॉ. एके सिंह , निदेशक आईजीएफआरआई, निदेशक बी आई ई टी तथा प्राचार्य – महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज से संपर्क किया ।

स्वान्त रंजन जी ने पंच परिवर्तन पर चर्चा करते हुए कुटुम्ब प्रबोधन पर विशेष जोर दिया। कहा कि कुटुम्ब प्रबोधन के द्वारा ही परिवार से लेकर देश के उत्थान तक कि यात्रा संम्पन्न की जा सकती है। इसीलिए पंच परिवर्तन में खासतौर पर कुटुम्ब प्रबोधन पर फोकस किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि आप सभी शिक्षा क्षेत्र से हैं आपके द्वारा शुरू किया गया अभियान हजारों लाखों छात्रों से होकर उनके परिवार तक पहुंचेगा।

इस दौरान सह प्रान्त प्रचारक. मुनीश जी , प्रान्त कार्यवाह रामकेश जी , विभाग प्रचारक मनोज जी , विभाग कार्यवाह धर्मेंद्र जी , महानगर प्रचारक सक्षम जी तथा महानगर सह संपर्क प्रमुख डॉ ललित गुप्ता भी साथ रहे ।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

युवा स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली सरकारी योजनाओं को बैंकों की लचर कार्यप्रणाली लगा रही पलीता

Next Story

झांसी सांसद खेल महोत्सव समापन समारोह में होगा विजेता प्रतिभागियों का सम्मान

Latest from Jhansi

उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति भर्ती बोर्ड लखनऊ परीक्षा को लेकर झांसी में तैयारियां ज़ोरों पर

झांसी । उत्तर प्रदेश पुलिस भतीॅ एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष