पंडित दीनदयाल उपाध्याय हिंदी विद्यापीठ विश्वविद्यालय

डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित हुई सुलोचना मौर्य

//

झांसी ।  बुनियादी शिक्षा और नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाली महिला शिक्षक संघ की प्रदेश उत्तर की अध्यक्ष सुलोचना मौर्य को देश की सर्वोच्च प्रतिष्ठित संस्थान पंडित दीनदयाल उपाध्याय हिंदी विद्यापीठ विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया ।

यह सम्मान समारोह नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय हिंदी संगोष्ठी के दौरान संपन्न हुआ, जहां विद्यापीठ के कुलपति डॉ. इंदु भूषण मिश्रा एवं मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. अरविंद कुमार ने उन्हें डॉक्टरेट की मानद उपाधि एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया।सुलोचना मौर्य, पिछले 10 वर्षों में उत्तर प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं और लड़कियों के उत्थान के लिए मजबूत संवैधानिक मंच का निर्माण किया है।

सुलोचना मौर्य भारत के इतिहास में पहली सरकारी एकमात्र महिला कार्मिक संगठन की संस्थापिका हैं, जिन्हें पिछले वर्ष योगी सरकार के द्वारा मान्यता प्रदान की गई।इस अवसर पर सुलोचना मौर्य ने कहा यह सम्मान मेरे लिए नहीं, बल्कि उन लाखों महिलाओं एवं लड़कियों के लिए है जो संघर्ष कर रही हैं। हमारा लक्ष्य एक सशक्त भारत का निर्माण है, जहां हर बेटी अपनी क्षमताओं को पूर्ण रूप से विकसित कर सके।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

हिन्दू समाज को मिया-बीबी,वाइफ-हसबेंड संस्कृति से बाहर आना होगा:सुभाष जी

Next Story

झांसी: पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बुधवार से घटने के आसार ,खुलेगा मौसम

Latest from Jhansi