हॉकी इंडिया जूनियर

हॉकी इंडिया जूनियर: पुरूष वर्ग में पंजाब व महिला वर्ग में दिल्ली, हरियाणा व यूपी ने मारी बाज़ी

//
झांसी 22 मार्च। झांसी के मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी हॉकी इंडिया जूनियर के पुरूष वर्ग में पंजाब और महिला वर्ग में दिल्ली ,हरियाणा और उत्तर प्रदेश की टीमों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।
हॉकी इंडिया जूनियर

यहां हॉकी इण्डिया नयी दिल्ली के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश हॉकी द्वारा जिला प्रशासन झांसी के समन्वय से मेजर ध्यानचन्द स्पोर्ट्स स्टेडियम के एस्ट्रोटर्फ मैदान पर आयोजित हो रही हॉकी इण्डिया प्रथम ’’नार्थ जोन जूनियर पुरूष/महिला हॉकी चैम्पियनशिप-2023’’ के आज खेले गये मैचों में पुरूष वर्ग- में हॉकी पंजाब बनाम दिल्ली हॉकी के मध्य खेले गये मैच में हॉकी पंजाब 7-0 से विजयी रही। विजेता टीम की ओर से सर्वाधिक गोल  जसपाल सिंह ने 2 गोल एवं 1-1 गोल दिलराज सिंह, उज्जवल सिंह, गोविन्द पटेल, प्रभजोत सिंह व सुखविन्दर सिंह ने किया। ’मैन ऑफ द मैच’’ कप्तान मनमीत सिंह रहे, जिनको मुख्य अतिथि  अशोक ओझा वरिष्ठ खिलाड़ी द्वारा स्मृति चिन्ह् भेटकर पुरस्कृत किया।

 

इस दौरान महिला वर्ग के तहत हॉकी चण्डीगढ़ बनाम दिल्ली हॉकी के मध्य खेले गये मैच में दिल्ली हॉकी 5-3 से विजयी रही। विजेता टीम की ओर से शुभम ने 02 गोल, कोमल, कुमकुम, पूजा ने 01-01 गोल किया, जबकि हॉकी चण्डीगढ़ की ओर से तमन्ना, हरविन्दर कौर व अंजली जूनियर ने 1-1 गोल किया। “ मैन ऑफ द मैच’’ शुभम रही, जिनको मुख्य अतिथि डॉ़ रोहित पाण्डेय निदेशक माउण्ट लिट्राजी पब्लिक स्कूल  द्वारा स्मृति चिन्ह् भेटकर पुरस्कृत किया।

दूसरे मैच में हॉकी हरियाणा बनाम हॉकी पंजाब के मध्य खेले गये मैच में हॉकी हरियाणा 2-1 से विजयी रही। हॉकी हरियाणा की ओर से पूजा व रितिका ने 1-1 गोल किये, जबकि हॉकी पंजाब की ओर पवनप्रीत कौर ने 1 मात्र गोल किया। ’मैन ऑफ द मैच’’ मनदीप कौर रही, जिनको मुख्य अतिथि दीप्ति मुखर्जी वरिष्ठ शाखा प्रबन्धक स्टेशन रोड झंसी द्वारा स्मृति चिन्ह् भेटकर पुरस्कृत किया।

उत्तर प्रदेश हॉकी बनाम हॉकी उत्तराखण्ड के मध्य खेले गये तीसरे मैच में उत्तर प्रदेश हॉकी 3-0 से विजयी रही। विजेता टीम की ओर से कप्तान सुनीता कुमारी, मनीषा पटेल व पूर्णिमा यादव ने 1-1 गोल किया। “ मैन ऑफ द मैच ” उत्तर प्रदेश हॉकी कोमल पाल रही, जिनको मुख्य अतिथि डॉ़ अनु निगम द्वारा स्मृति चिन्ह् भेटकर पुरस्कृत किया।आज के मैच के ’मैन ऑफ द मैच’ उत्तर प्रदेश हॉकी टीम के सेण्टर फार्वड खिलाड़ी अजीत यादव रहे। जिनको मुख्य अतिथि  रामवतार उप निदेशक मनरेगा द्वारा स्मृति चिन्ह् भेटकर पुरस्कार करते हुये आगे के मैचों में उत्कृष्ठ प्रदर्शन हेतु प्रोत्साहित किया।

उक्त अवसर पर राममिलन क्रीड़ाधिकारी, क्षेत्रीय खेल कार्यालय अलीगढ़,  राजेश सोनकर उपक्रीड़ाधिकारी झाँसी, सुनील कुमार उपक्रीड़ाधिकारी, सुषमा कुमारी हॉकी प्रशिक्षक, ब्रजेन्द्र यादव वरिष्ठ खिलाड़ी, विकास वेंदया, गौतमदास, मुकेश भारतीय, राजा खान व रामकुमार सक्रिय सहयोग प्रदान किया। अन्त में आभार सुरेश बोनकर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी झाँसी द्वारा किया गया।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

जूनियर हॉकी पुरूष वर्ग में उत्तर प्रदेश ने दिल्ली को 7-1 से धोया

Next Story

विश्व जल दिवस पर वाॅटर लीडर्स का हुआ सम्मान

Latest from Jhansi

झांसी:उ.प्र. लोक सेवा आयोग प्रयागराज की परीक्षा में बैठे 9543 अभ्यर्थी, 13443 रहे अनुपस्थित

झांसी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज परीक्षा आयोजित परीक्षा सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा)